411 REFERENCE · Wikipedia
रकसिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रकसिया भारतीय राज्य बिहार के गया जिले का एक पुराना गाँव है। यह मानपुर के उत्तरपश्चिम में स्थित है। यह टिकारी कसबे से लगभग 3 किमी दूर निमासर बांध की तरफ स्थित है। अकसिया मोरहर नदी के तट पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग 1500 है।
गाँव की जनसंख्या में विभिन्न जातियाँ शामिल हैं। रकसिया में ग्राम विकास समिति का गठन सन् 2000 में हुआ जिससे गाँव का विकास किया जा सके। इससे गाँव को बिजली से जोड़ना सम्भव हुआ। इसके अतिरिक्त गाँव को सड़क मार्ग से भी जोड़ा गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बिहार के गया जिले में स्वास्थ्य सेवायें Archived 2011-07-17 at the वेबैक मशीन, भारत सरकार