Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महान नमक झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|महान नमक झील का मानचित्र महान नमक झील (ग्रेट साल्ट लेक), यूटाह (संयुक्त राज्य अमरीका) के उत्तर-पश्चिम भाग में क्षारीय जल की एक झील है। इसकी लंबाई 70 मील; चौड़ाई 30 मील; औसत गहराई लगभ 10 फुट; अधिकतम गहराई 35 फुट; समुद्रतल से संभावित औसत ऊँचाई 4,199 फुट और संभावित क्षेत्रफल 1,700 वर्ग मील है। इस झील से किसी भी नदी का निकास नहीं होता। जार्डन, वीबर तथा बियर नदियाँ इसमें गिरती हैं। 1950 ई. में इसकी क्षारीयता 25 प्रतिशत थी। अनुमानत: झील के पानी में लगभग 600 करोड़ टन नमक, मुख्यत: सोडियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट, मिला हुआ है। अत: क्षारीयता की अधिकता से वनस्पति तथा जीवों की कमी है। मुख्य उद्यम नमक साफ करना है। प्रति वर्ष लगभग 80 हजार टन नमक तैयार होता है। यह अभिनूतन (Pleistocene) बोनेविल झील का अवशेष अंश है। बाहरी कड़ियाँ Great Salt Lake - Detailed Information Utah.com Science at the Great Salt Lake: Westminster College's student research at the lake. Friends of Great Salt Lake Bear River Migratory Bird Refuge Earth Observatory images of the Great Salt Lake संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण map of the Great Salt Lake Friends of the Great Salt Lake map of the Great Salt Lake Great Salt Lake Basin Hydrologic Observatory Ogden Convention and Visitor's Bureau Great Salt Lake facts संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण Real-time data Great Salt Lake Photographic Survey Mineral Resources International श्रेणी:उत्तर अमेरिका की झीलें श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की झीलें