Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सौगंध (1991 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सौगंध सौगंध.jpg सौगंध का पोस्टर अशोक अडनानी राज एन सिप्पी आनंद-मिलिंद इकबाल दुर्रानी राखी गुलज़ार, अक्षय कुमार, शांतिप्रिया 25 जनवरी, 1991 भारत हिन्दी सौगंध 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन राज सिप्पी ने किया और इसमें अक्षय कुमार और शांतिप्रिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है और शांतिप्रिया की पहली हिन्दी फिल्म है। संक्षेप चौधरी सारंग (मुकेश खन्ना) एक घमंडी और शक्तिशाली जमींदार है। वो किसी को उसे माला पहनाने नहीं देता है, क्योंकि माला पहनने के लिये सिर झुकाना पड़ता है और वो कभी अपना सिर नहीं झुकने देना चाहता है। उसकी एक छोटी बहन चाँद है, जिसे शिवा नाम के एक लड़के से प्यार हो जाता है। वो एक खेती करने वाले परिवार से होता है, जो अपने परिवार के साथ काफी हंसी-खुशी रहता है। जब सारंग को चाँद और शिवा के प्रेम के बारे में पता चलता है तो वो शिवा, चाँद और उसके सारे परिवार वालों को मार देता है। शिवा के परिवार में बस उसकी ननंद, गंगा ही बचती है। वो उस समय गर्भवती रहती है, और बेहोश हो जाती है। बाद में वो सौगंध लेती है कि वो सारंग का सिर झुका कर रहेगी और उसे चुनौती देती है कि उसका बेटा बड़ा हो कर उसकी बेटी से शादी करेगा। सारंग उसकी चुनौती मान लेता है और उससे ऐलान करता है कि ऐसा दिन आने पर वो उसके बेटे को मार देगा। वो अपने बेटे का नाम शिवा (अक्षय कुमार) रखती है। वहीं सारंग के घर, चाँद (शांति प्रिया) का जन्म होता है। चाँद को एक निर्दयी इंसान के रूप में बड़ा किया जाता है। जब चाँद और शिवा मिलते हैं, तो चाँद उससे नफरत करते रहती है, पर बाद में दोनों को प्यार हो जाता है। रणबीर सिंह (पंकज धीर) भी चाँद से शादी करना चाहते रहता है, ताकि उसके द्वारा उसकी बेइज्जती हुई थी, वो उसका बदला ले सके। पर कई सारे नाटक होने के बाद अंत में चाँद और शिवा की शादी हो जाती है। लेकिन सारंग जैसा उस समय था, वैसा ही इस समय भी रहता है और अपना सिर झुकाने की जगह अपने आप को गोली मार लेता है। मुख्य कलाकार राखी गुलज़ार — गंगा अक्षय कुमार — शिव शांतिप्रिया — चाँद बीना बैनर्जी — शांति कंवलजीत सिंह — गंगा का पति अमिता नाँगिया — चौधरी की बहन आशालता — गंगा की माँ के के राज — भीमा पंकज धीर — रणबीर सिंह मुकेश खन्ना — चौधरी पेंटल — बजरंगी सत्येन कप्पू — गंगा के ससुर संगीत गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद तेरी बाहों में जीना है मुहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल 7:43 तुझको है सौगंध अनुराधा पौडवाल 4:58 शिवम शिवम मेरी नींद चुरा के ले गई उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 6:30 हार गया दिल फरियाद करके प्रमिला गुप्ता, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा 6:05 लैला को भूल जाएंगे मुहम्मद अज़ीज़, अनुराधा पौडवाल 6:24 मेरा कहना मान सितमगर अनुराधा पौडवाल 5:16 बाहरी कड़ियाँ 0102846 सौगंध श्रेणी:1991 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में