411 REFERENCE · Wikipedia
न्येनचेन थंगल्हा पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
न्येनचेन थंगल्हा (तिब्बती: གཉན་ཆེན་ཐང་ལྷ་, चीनी: 念青唐古拉峰, अंग्रेज़ी: Mount Nyenchen Tanglha) दक्षिणी तिब्बत में स्थित एक पर्वत है। यह पारहिमालय पर्वतमाला और उसकी न्येनचेन थंगल्हा उपशृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। न्येनचेन थंगल्हा इस उपशृंखला के पश्चिमी भाग में यरलुंग त्संगपो नदी (ब्रह्मपुत्र नदी) और चांगथंग पठार की बंद जलसम्भर द्रोणियों के बीच में और नम्त्सो झील से दक्षिण में खड़ा है। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले में स्थित है ('दमझ़ुंग' में बिन्दुयुक्त 'झ़' का उच्चारण देखें)। इस पहाड़ का तिब्बती संस्कृति में काफ़ी महत्व है और इसका उल्लेख कई तिब्बती लोककथाओं में मिलता है।
== तीन मुख्य शिखर ==
न्येनचेन थंगल्हा पारहिमालय श्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है। चौड़ा होने की वजह से इसकी ७,००० मीटर से ऊँची तीन मुख्य चोटियाँ हैं जिनमें से सबसी ऊँची ७,१६२ मीटर की ऊँचाई रखती है। तीनों चोटियाँ १९८६-१९९५ काल में चढ़ी जा चुकी थीं।
== इन्हें भी देखें ==
पारहिमालय
ग्याला पेरी
== सन्दर्भ ==