411 REFERENCE · Wikipedia
2026 फीफा विश्व कप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फीफा विश्व कप २०२६ FIFA World Cup 26 Copa Mundial de la FIFA 2026 Coupe du Monde FIFA 2026 2026 FIFA World Cup emblem.png 160px We Are 26 Somos 26 Nous Sommes 26 कनाडा मेक्सिको संयुक्त राज्य अमेरिका जून 11 – जुलाई 19 6 48 16 16 २०२२ २०३०
अंगूठाकार|कप की ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको के एज़्टेका स्टेडियम में होगी।
2026 फीफा विश्व कप 23वां फीफा विश्व कप होगा जो कि फुटबॉल का एक अंतर्राष्टीय टूर्नामेंट है। इसे फीफा विश्व कप 26 के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह फीफा के सदस्य संघों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा लड़ी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट 2026 में 11 जून से 19 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। इसे तीन उत्तरी अमेरिकी देश: कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के 16 शहरों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।FIFA World Cup: न्यूजर्सी करेगा विश्व कप 2026 के फाइनल की मेजबानी, मैक्सिको में मैच से शुरू होगा टूर्नामेंट https://www.amarujala.com/sports/football/new-jersey-will-host-final-of-fifa-world-cup-2026-tournament-will-start-with-match-in-mexico-city-2024-02-05?pageId=2 28 जून 2024 अमर उजाला hi यह टूर्नामेंट तीन देशों द्वारा आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। साथ ही 1994 के बाद पहली बार यह उत्तरी अमेरिकी में आयोजित हो रहा है। 2022 से अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है।फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल आया सामने, इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला https://www.indiatv.in/sports/other-sports/fifa-world-cup-2026-schedule-announced-and-final-dates-2023-03-15-941673 28 जून 2024 इण्डिया टीवी 15 मार्च 2023 hi
यह टूर्नामेंट 32 टीम से बढ़ाकर 48 टीमों को शामिल करने वाला पहला टूर्नामेंट होगा। मेक्सिको ने 1970 और 1986 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। यह उसका तीसरा मौका होगा और वह तीन बार विश्व कप की मेजबानी या सह-मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने आखिरी बार 1994 में विश्व कप की मेजबानी की थी।2026 FIFA World Cup: 48 टीमें, 3 देश और 16 शहर... फिर फैंस पर यूं चढ़ेगा 2026 फीफा विश्व कप का बुखार https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/football/news/united-states-mexico-and-canada-16-cities-will-hosts-2026-fifa-world-cup-48-teams/articleshow/92278846.cms 28 जून 2024 नवभारत टाइम्स hi जबकि कनाडा पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी या सह-मेजबानी करेगा। कतर में नवंबर और दिसंबर में 2022 संस्करण आयोजित हुआ था। इसलिये यह आयोजन अपने पारंपरिक ग्रीष्मकालीन (यूरोप के अनुसार) कार्यक्रम में भी लौट आएगा।
सन्दर्भ
श्रेणी:फीफा विश्व कप
श्रेणी:2026 में फुटबॉल