Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैम्युअल यूसुफ एगनन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सैम्युअल यूसुफ एगनन 250px सैम्युअल यूसुफ एगनन, 1945 सैम्युअल यूसुफ हलेवी कज्जाक 1888 7 17 y पोलैंड 1970 2 17 1888 7 17 y यरूसलम, इजराइल लेखन यीड्डिशनोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-245. एवं हिब्रू इस्त्रायली Esther Marx सैम्युअल यूसुफ एगनन (1858-1940) इज़राइल के कथाकार एवं कवि थे। 1966 ई० में जर्मन मूल की स्वीडिश कवयित्री नेल्ली साख्स के साथ साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता। जीवन-परिचय सैम्युअल यूसुफ एगनन का जन्म 17 जुलाई, 1818 को पोलैंड में हुआ था, परंतु वे बाद में इजरायल आकर यीड्डिश भाषा में लिखने लगे थे। आधी शताब्दी के लगभग वे इजरायल में रहे और बहुत सा समय उन्होंने जर्मनी में एक यहूदी अध्यात्मवादी फिरके हस्सीडिम से संबंधित रब्बियों की कहानियाँ खोजने में लगाया। इन विभिन्न परिस्थितियों में रहकर उन्होंने जो कुछ देखा, सहा और सोचा, उनका लेखन में उपयोग किया।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-211. एगनन की प्रारंभिक शिक्षा यहूदियों के प्राथमिक स्कूल हेडर में हुई, जहाँ उन्होंने बाइबिल और तालमुद का अध्ययन किया। यह शिक्षा 3 वर्ष की अवस्था से 9 वर्ष की अवस्था तक हुई। पिता ने घर पर ही उनका परिचय यहूदी धार्मिक साहित्य से करवा दिया था। माता ने उन्हें जर्मन साहित्य से परिचय कराया। एगनन ने जर्मन भाषा का अध्ययन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने हिब्रू और स्कैंडिनेवियाई देशों के साहित्य का भी अध्ययन किया। रचनात्मक परिचय एगनन ने साहित्य-रचना मुख्यतः अपनी मातृभाषा यीड्डिश में ही की। यीड्डिश के अतिरिक्त उन्होंने हिब्रू में भी लिखा। जब वे फिलिस्तीन गये थे तो हिब्रू में लिखने लगे थे। आधुनिक हिब्रू साहित्य में भी एगनन का स्थान बहुत ऊँचा है और उनके साहित्य को हिब्रू का क्लासिक माना जाता है। उनकी कहानियों में यथार्थ के साथ अध्यात्म की अद्भुत कल्पनाओं का अनोखा मेल है और उनकी जड़ें प्राचीन और मध्ययुगीन धार्मिक साहित्य में दिखती हैं। यरूसलम में एगनन को बहुत सम्मानित व्यक्ति माना जाता था। जहाँ वे रहते थे उस सड़क के किनारे एक बोर्ड टँगा था, जिस पर लिखा था शांत रहें, एगनन लिख रहे हैं।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, पूर्ववत्, पृ०-212. राज्य की ओर से उन्हें कई बार पुरस्कृत भी किया गया था। प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें द स्लोप्स टर्न इनटु प्लेन्स ए गेस्ट फाॅर द नाइट - 1939 द ब्राइडल कैनोपी - 1937 इन द हार्ट ऑफ द सीज द डे बिफोर यस्टरडे - 1945 सन्दर्भ श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार श्रेणी:1888 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७० में निधन