Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लुबार्ट का किला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 यूक्रेन के इतिहास में किलो का खास महत्व रहा है यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण शहर लुत्सक शहर में स्थित "लूबर्ट" किला का खास महत्व है, यह किला अपने ऐतिहासिकता और वास्तुकला के लिए सिर्फ यूक्रेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है विश्व के यूनेस्को विश्व धरोहर में इस किले को भी स्थान मिला हुआ है। किले का निर्माण: इस किले का निर्माण 14 वीं शताब्दी के मध्य में लिथुआनिया के ग्रैंड ड्यूक गेदिमिनास के पुत्र और वोलहिनिया के शासक लियुबार्तस (लुबार्ट) द्वारा करवाया गया था, जिसके कारण इस किले का नाम "लुबार्ट" पड़ गया। शुरुआत में जहां पर एक किला सिर्फ लकड़ी की एक दीवार तथा प्रारंभिक गढ़ था। जिसे बाद में लुबार्ट ने एक विशाल किले का रूप प्रदान कर दिया। यह किला मुख्य रूप से स्टायर नदी के ऊपर स्थित है यह किला अपनी विशालता और मजबूती के लिए भी जाना जाता है अपने समय पर इस किले को कई शासको ने घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन उन शासको का प्रयास पूरी तरह से सफल रहा समय-समय पर बाहरी आक्रमण तथा तोपखाने से बचाने के लिए इस किले को बाहरी तौर पर और मजबूत किया गया। इस किले की बनावट अपने आप में अद्भुत है यह किला लाल ईंटों से बना हुआ है जो इसकी अहम पहचान है इसके साथ ही तीन मीनारे भी जुड़ी हुई है जो की इसके लिए को अलग ही वास्तुकला के ऊंचाइयों में ले जाती हैं यह तीन मीनारे इस प्रकार है -प्रवेश द्वार मीनार, बिशप मीनार, तथा तीसरा लाउंवा मीनार। इस किले का अपना इतिहास रहा है यह किला 14 वीं शताब्दी में एकीकृत गैलिसिया वोलहनिया की आखरी दौर की प्रशासनिक और राजनीतिक राजधानी का मुख्य केंद्र रहा है कभी इसे सट्टा का केंद्र के रूप में भी देखा जाता था।। सितंबर 2026