411 REFERENCE · Wikipedia
शारीरिकी शब्दावली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शारीरिकी शब्दावली (Anatomical terminology) वैज्ञानिक शब्दावली का एक रूप है जो शारीरज्ञ , प्राणिविज्ञानी और स्वास्थ्य वृत्तिकों जैसे चिकित्सकों, वैद्यों और भेषजज्ञों द्वारा उपयोग की जाती है।
शारीरिकी शब्दावली प्राचीन यूनानी और लैटिन से प्राप्त होने वाले कई अद्वितीय शब्दों, प्रत्यय और उपसर्गों का उपयोग करती है । ये शब्द उन लोगों के लिए भ्रमित करने वाले हो सकते हैं जो उनसे अपरिचित हैं, लेकिन अधिक सटीक होने के साथ अस्पष्टता और त्रुटियों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, चूंकि इन संरचनात्मक शब्दों का उपयोग रोजमर्रा की बातचीत में नहीं किया जाता है, इसलिए उनके अर्थ बदलने की संभावना कम होती है, और साथ ही गलत व्याख्या किए जाने की संभावना भी कम होती है।
यह समझाने के लिए कि दिन-प्रतिदिन की भाषा कितनी गलत हो सकती है: "कलाई के ऊपर" एक निशान हाथ से दो या तीन इंच की दूरी पर या हाथ के आधार पर स्थित हो सकता है; और हथेली की तरफ या बांह के पीछे की तरफ हो सकता है। सटीक शारीरिक शब्दावली का उपयोग करके ऐसी अस्पष्टता समाप्त की जाती है।
एनाटोमिकल शब्दावली के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मानक, टर्मिनोलॉजीया एनाटोमिका (Terminologia Anatomica) बनाया गया है।
शब्दरचना
अवस्थिति
क्रियात्मक अवस्था
संचलन
मांशपेशियां
संधियां
शारीरिक गुहाएं
झिल्ली या कला
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ