411 REFERENCE · Wikipedia
स्पेशल 26
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्पेशल 26 स्पेशल 26 पोस्टर.jpg नीरज पांडे वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्सफ्राइडे फिल्मवर्क्सकुमार मंगत नीरज पांडे अक्षय कुमारकाजल अग्रवालजिमी शेरगिलमनोज बाजपेयीअनुपम खेरदिव्या दत्ता गाने:एम एम कीरवानी हिमेश रेशमियापृष्ठभूमि:सुरेन्द्र सोढी Irshad Kamil बॉबी सिंह श्री नारायण सिंह वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स 2013 02 08 143 मिनटSpecial 26 (PG) http://www.bbfc.co.uk/releases/special-26-2013-0 British Board of Film Classification 22 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130214092839/http://www.bbfc.co.uk/releases/special-26-2013-0 14 फ़रवरी 2013 live भारत हिन्दी 42 cInitial reports on Special 26 and ABCD positive http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-02-13/box-office/37059269_1_satellite-rights-abcd-film द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 22 जुलाई 2013 22 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130714073500/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-02-13/box-office/37059269_1_satellite-rights-abcd-film 14 जुलाई 2013 live 70 cAashiqui 2 Second Highest Grosser Of 2013, Beats Special 26 https://web.archive.org/web/20130808144200/http://www.koimoi.com/box-office/aashiqui-2-second-highest-grosser-of-2013/ 8 अगस्त 2013 22 जुलाई 2013
स्पेशल 26 एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता मुख्य किरदार में है।
पटकथा
फ़िल्म एक गुट से आरम्भ होती है जिसमें अजय (अक्षय कुमार), शर्मा (अनुपम खेर), जोगिंदर (राजेश शर्मा) और इक़बाल (किशोर कदम) काम करते हैं। यह एक ऐसा गुट जो नकली सीबीआई अधिकारीयों का भेस धर जगह-जगह रेड डालता हैं और फिर सारा माल लेकर उड़ जाता है। एक ऐसी ही रेड में नकली सीबीआई वाले सारा माल लेकर फुर्र हो जाते हैं और फंस जाता है असली पुलिस वाला रणवीर सिंह (जिमी शेरगिल)। रणवीर को जब इस बात का एहसास होता है कि उसे बेवक़ूफ़ बनाया गया है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। रणवीर को उसकी लापरवाही के लिए उसके पद से निलंबित कर दिया जाता है। रणवीर बार-बार ये कहता है कि उसकी कोई गलती नहीं है लेकिन उसकी एक नहीं सुनी जाती। फिर वो असली सीबीआई का सहारा लेता है ताकि वो इस नकली सीबीआई को पकड़ सके। रणवीर सिंह असली सीबीआई ऑफिसर वसीम (मनोज वाजपेयी) से वादा करता है कि वो इस नकली गुट को पकड़ने में जी जान लगा देगा। इस बीच नकली सीबीआई बनकर अजय और शर्मा अपनी रेड जारी रखते हैं और हर बार इसलिए बच जाते हैं क्योंकि जिनके घर में रेड पड़ती है वो इस डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाते क्योंकि ऐसा करने से उनके काले धन की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। अजय और शर्मा ने मिलकर एक स्पेशल 26 की टीम बनाई जिसमें वसीम के भी कुछ लोग शामिल हो गये। रणवीर सिंह किसी तरह से शर्मा का पता लगाने में कामयाब हो जाता है। शर्मा अपना मुंह असली सीबीआई ऑफिसर वसीम के आगे खोल देता है और रोते हुए कहता है कि यह उसकी गलतियाँ थी लेकिन अब वह क्या कर सकता है। वसीम अजय को पकड़ने के लिए उसे कहता है कि यदि वह जीवित रहना चाहता है तो उसे अब वैसे ही करना होगा जैसा कार्यक्रम उन्होंने तय किया था। अजय और शर्मा स्पेशल 26 की टीम को अगले दिन का पूरा कार्यक्रम समझा देते हैं। इधर वसीम उस जौहरी के पास पहुँचता है जहाँ स्पेशल 26 की टीम छापा मारने वाली है। वहाँ से वो सब सामान दूसरी जगह विस्थापित करवा देते हैं और नकली समान रखकर अपने ही आदमियों को वहाँ के क्रमचारियों के रूप में नियुक्त कर देता है। इधर अजय और शर्मा अपनी स्पेशल 26 टीम को विशेष बस से वहाँ उस जौहरी की दुकान पर भेज देते हैं जहाँ छापा मारना है और सलाह देते हैं कि बस से तब तक मत उतरना जब तक वो वहाँ नहीं पहुँच जाते। बस के काफी देर तक वहाँ रुके रहने के पश्चात पता चलता है कि अजय और शर्मा ने उस दुकान को लूट लिया है जहाँ वसीम ने जौहरी की दुकान का सामान रखवाया था।
कलाकार
अक्षय कुमार - अजय सिंह/ए॰ के॰ वर्धान
मनोज बाजपेयी - वसीम खान
काजल अग्रवाल - प्रिया
अनुपम खेर - पी॰ के॰ शर्मा
जिमी शेरगिल - रणवीर सिंह
दिव्या दत्ता - शांति
खराज मुखर्जी - सीबीआय अधिकारी मुखर्जी
राजेश शर्मा - जोगिन्द्र
किशोर कदम - इकबाल
नीरू बाजवा - "गोरे मुखड़े पे" गाने में केमियो
दीपराज राणा - राहुल
नीतू सिंह - वसीम की पत्नी
संगीत
स्पेशल 26 के संगीत के रूप में एम॰ एम॰ कीरवानी द्वारा रचित पाँच गीत हैं एवं एक गाना (गोरे मुखड़े) हिमेश रेशमिया द्वारा रचित है। फ़िल्म का के गीत इरशाद कामिल और सब्बीर अहमद द्वारा लिखे गये हैं। अलबम के सभी अधिकार टी-सिरीज के पास हैं।Special 26 details http://www.bollywoodhungama.com/moviemicro/cast/id/541766 बॉलीवुडहंगामा 22 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130828043819/http://www.bollywoodhungama.com/moviemicro/cast/id/541766 28 अगस्त 2013 live
स्पेशल 26 Special_26_SoHaM.jpg ध्वनि-पट्टी एम एम कीरवानी और हिमेश रेशमिया फ़िल्म ध्वनि-पट्टी टी-सीरीज़
गायक yes 25:28 तुझ संग लागी एम॰ एम॰ कीरवानी, केके इरशाद कामिल 4:13 गोरे मुखड़े पे ज़ुल्फा दी छावा श्रेया घोषाल, शबाब सब्री, अमन त्रिखा सब्बीर अहमद 4:06 कौन मेरा (महिला) चैत्र अम्बड़ीपुड़ी इरशाद कामिल 2:57 मुझ में तू अक्षय कुमार इरशाद कामिल 3:20 कौन मेरा (पुरुष) अंगराज महंता इरशाद कामिल 2:54 धरपकड़ बप्पी लाहिड़ी इरशाद कामिल 2:22 कौन मेरा सुनिधि चौहान इरशाद कामिल 2:32 मुझ में तू एम॰ एम॰ कीरवानी इरशाद कामिल 4:24
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
2377938 स्पेशल छब्बीस
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म