411 REFERENCE · Wikipedia
श्री रामलीला मंडप भवन, कांधला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री रामलीला मंडप भवन,कांधला जनपद शाली उत्तरप्रदेश श्री रामलीला मंडप भवन, कांधला भवन संख्या 9/145 मोहल्ला रायजादगान, वार्ड नं. 11, भवन संख्या 9/145, कांधला, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, भारत भगवान श्रीराम रामलीला, श्रीराम कथा, श्री शतचंडी महायज्ञ ,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी लगभग सन् 1772 श्री रामलीला कमेटी कांधला (अपंजीकृत – कैलाशचंद्र गुट)
श्री रामलीला मंडप भवन, कांधला भवन संख्या 9/145(जनपद शामली, उत्तर प्रदेश) एक प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक भवन है, जहाँ श्री रामलीला और अन्य हिंदू धार्मिक आयोजनों का संचालन किया जाता है। यह भवन श्री रामलीला कमेटी कांधला (अपंजीकृत – कैलाशचंद्र गुट) द्वारा संचालित है और प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट (पंजीकृत) के संरक्षण में है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
श्री रामलीला मंडप भवन की परंपरा का आरंभ लगभग सन् 1772 से माना जाता है।
1942 से पहले प्रबंधक श्री पूरनचंद्र थे, तत्पश्चात 1942 में श्री कैलाशचंद्र पुत्र भगवती प्रसाद को श्री रामलीला कमेटी, कांधला का प्रबंधक नियुक्त किया गया। उन्होंने दीर्घकाल तक कमेटी का संचालन किया और रामलीला की सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ किया।
उनके निधन (फरवरी 1992) के उपरांत श्रीमती प्रकाशवती देवी (पत्नी पंडित आनंद प्रकाश) ने अप्रैल 2005 तक समिति के प्रबंधन की ज़िम्मेदारी संभाली।
श्रीमती प्रकाशवती देवी के निधन (अप्रैल 2005) के पश्चात संस्था का कार्यभार श्री आशुतोष पांडे ने संभाला, जो वर्तमान में "श्री आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज" के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनके नेतृत्व में समिति ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और परंपरा के साथ आगे बढ़ाया।
रामलीला आयोजन का विकास
कांधला नगर में रामलीला का प्रारंभिक मंचन मंदिर सिद्धपीठ माता शाकुंभरी देवी भवन, मोहल्ला रायजादगान में हुआ करता था।
श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण आयोजन स्थल को स्थानांतरित कर श्री रामलीला मंडप भवन, मोहल्ला रायजादगान (भवन संख्या 9/145) में किया गया, जहाँ वर्षों तक भव्य मंचन होता रहा।
आख़िरकार, श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए मुख्य रामलीला आयोजन स्थल श्री रामलीला मैदान, कैराना रोड, कांधला बना, जहाँ आज भी हर वर्ष भव्य परंपरा के साथ रामलीला संपन्न होती है।
प्रबंधन एवं संरक्षण
भवन और कमेटी का संचालन श्री रामलीला कमेटी कांधला (अपंजीकृत – कैलाशचंद्र गुट) द्वारा किया जाता है, जिसके प्रबंधक श्री आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज (आशुतोष पांडे)
वे श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद में मुख्यवादी हैं, साथ ही श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (पंजीकृत), मथुरा के अध्यक्ष भी हैं।
वे पद्मविभूषण पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य एवं पूज्य माता शाकुंभरी पीठाधीश्वर''' हैं।
उनके मार्गदर्शन में कमेटी ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सुसंगठित रूप में आगे बढ़ाया है।
भवन और गतिविधियाँ
श्री रामलीला मंडप भवन, कांधला में वर्षभर श्रीराम कथा, रामलीला मंचन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन संध्या तथा धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जाते हैं।
यह भवन कांधला नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है।
स्थान व संपर्क
📍 पता – श्री रामलीला मंडप भवन, मोहल्ला रायजादगान, वार्ड नं. 11, भवन संख्या 9/145, कांधला, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश – 247775
देखें भी
श्री रामलीला मैदान, कांधला
माता शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ, कांधला
प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मंडप ट्रस्ट (पंजीकृत)
संदर्भ
स्थानीय अभिलेख — श्री रामलीला कमेटी, कांधला (कैलाशचंद्र गुट)।
सिविल न्यायालय निर्णय, वाद संख्या 382/1977, माननीय न्यायालय मुंसिफ कैराना, 16.05.1977, माननीय सिविल जज मुजफ्फरनगर का आदेश दिनांक 11.11.1978।
सहायक निबंधक, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स, सहारनपुर आदेश दिनांक 26.03.2022।
माननीय अपर जनपद न्यायाधीश शामली का आदेश दिनांक 12 सितंबर 2025।
प्राचीन श्री रामलीला पंचवटी मण्डप ट्रस्ट (Regd.),कैराना रोड रामलीला मैदान कांधला अभिलेख, 2020।
“कांधला की रामलीला — परंपरा और पहचान”, दैनिक जागरण, 15 अक्टूबर 2023।
श्रेणियाँ
श्रेणी:शामली ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल
श्रेणी:रामलीला आयोजन स्थल
श्रेणी:भारतीय सांस्कृतिक धरोहर
श्री रामलीला मैदान, कांधला