Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रसल क्रो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

RussellCroweOct05.jpg रसल क्री २००५ में रसल आयरा क्रो 1964 04 07 yes वेलिंग्टन, न्यू ज़ीलैंड न्यू ज़ीलैंड ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता और संगीतकार 1986–अबतक डैनियल स्पेंसर(2003–अबतक)Miller Samantha A Beautiful Time: A Teary Russell Crowe Weds Danielle Spencer Amid a Down Under Weekend of Camaraderie, Cricket and ABBA People Magazine 21 अप्रैल 2003 59 15 http://www.people.com/people/archive/article/0, 20139818,00.html 20 नवम्बर 2011अगस्त 2021 InternetArchiveBot Quaintance Lauren What Danielle Spencer knows about men http://www.smh.com.au/lifestyle/celebrity/what-danielle-spencer-knows-about-men-20100420-sq2d.html 20 नवम्बर 2011 The Sydney Morning Herald 20 अप्रैल 2010 Interview https://web.archive.org/web/20140407020226/http://www.smh.com.au/lifestyle/celebrity/what-danielle-spencer-knows-about-men-20100420-sq2d.html 7 अप्रैल 2014 live जॉन अलेक्जैंदर क्रोजोसिलिन योने वेमिस चार्ल्स स्पेंसर क्रोटेनिसन स्पेंसर क्रो रसल आयरा क्रो (Russell Ira Crowe; जन्म ७ अप्रैल १९६४) एक न्यू ज़ीलैंड में जन्में ऑस्ट्रेलीयाई अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और संगीतकार है। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर २००० में बनी एतिहासिक फ़िल्म ग्लैडिएटर में रोमन जनरल मैक्सिमस डेसिमस मेरिडियस के पात्र के लिए मशहूर है जिसका निर्देशन रिडली स्कॉट ने किया था और इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार, इम्पायर पुरस्कार, ब्रोडकास्ट फ़िल्म क्रिटिक्स असोसिएशन पुरस्कार और लंदन फ़िल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार के साथ अन्य दस नामांकन प्राप्त हुए. वर्ष १९९९ की फिल्म द इन्साइडर में निभाये गये जेफ्री वाइगेण्ड के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ५ पुरस्कार प्राप्त हुये। नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री जॉन एफ. नैश के जीवन पर आधारित रॉन होवार्ड निर्देशित वर्ष २००१ की फिल्म ए ब्युटिफुल माइंड के लिये उन्हे बाफ्टा का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दिया जाने वाला स्क्रीन एक्टर गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुये। रसल की अन्य मुख्य फिल्में एल.ए. कॉन्फिडेन्शियल(१९९७), मास्टर एण्ड कमाण्डरः द फार साइड ऑफ द वर्ल्ड (२००३), सिण्ड्रेला मैन (२००३), अमेरिकन गैंगेस्टर (२००७) और रॉबिन हुड(२०१०) हैं। रसल का नाम हॉलीवुड वाक ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है। वह वर्ष १९९९ से २००१ के बीच लगातार तीन बार अकादमी पुरस्कार के लिये नामांकित भी हो चुके हैं। वह एक ऑस्ट्रेलियन राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम साउथ सिडनी रैबितो के सह मालिक भी हैं। प्रारम्भिक जीवन रसल क्रो का जन्म ७ अप्रैल १९६४ को वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में जोएलिन इवोन्ने और जॉन एलेक्जेण्डर क्रो के घर हुआ था। उनके नाना, स्टैनली जे. वेमिस एक सिनेमेटोग्राफर थे जिन्हे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिनेमेटॉग्राफी के लिये ईंग्लैण्ड की महारानी की तरफ से ब्रिटिश साम्राज्य का सम्मान ओ.बी.ई. प्राप्त हुआ था। उनके चचेरे भाई, मार्टिन और जेफ क्रो न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं। क्रो जब चार साल के थे तब उनका परिवार सिडनी चला गया। क्रो की प्रारम्भिक शिक्षा सिडनी ब्वायज हाई स्कूल में हुई। १४ साल की उम्र में उनका परिवार वापस न्यूजीलैंड लौट आया। वहाँ पर उन्होने अपने चचेरे भाईयों के साथ ऑकलैंड ग्रामर स्कूल में प्रवेश लिया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 128 श्रेणी:अभिनेता श्रेणी:अमेरिकी अभिनेता श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:संगीतकार श्रेणी:1964 में जन्मे लोग