Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्राइस्टचर्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्राइस्टचर्च न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर है तथा देश का तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र। यह दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है। यह 404,500 निवासियों का घर है, और ऑकलैंड और वेलिंग्टन के बाद न्यूजीलैंड का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। शहर को अपना यह नाम कैंटरबरी एसोसिएशन द्वारा मिला था, जिसने प्रतिवेशी कैंटरबरी प्रांत को बसाया था। क्राइस्टचर्च नाम पर संघ की 27 मार्च 1848 के दिन आयोजित हुई पहली बैठक में ही सहमति बन गई थी। इस नाम का सुझाव जॉन रॉबर्ट गोडली ने दिया था जिन्होंने क्राइस्ट चर्च, ओक्सफोर्ड, कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। क्राइस्टचर्च 31 जुलाई 1856 के दिन रॉयल चार्टर द्वारा शहर घोषित हुआ था, तथा इस प्रकार यह न्यूज़ीलैंड का सबसे पुराना स्थापित शहर है। == भूगोल == क्राइस्टचर्च कैंटरबरी मैदान के पूर्व में दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट के केंद्र के पास, कैंटरबरी में स्थित है। यह पेगासस खाड़ी के दक्षिणी छोर के पास स्थित है, और प्रशांत महासागर के तट और एवन और हीथकोट नदियों के मुहाने से पूर्व में घिरा हुआ है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में शहर का शहरी हिस्सा पोर्ट हिल्स के ज्वालामुखीय ढलानों द्वारा घिरा है और इसे बैंक प्रायद्वीप से अलग किया गया है। उत्तर में बसा शहर वाइमरकीरी नदी से घिरा हुआ है। क्राइस्टचर्च दुनिया के केवल चार शहरों के एक समूह में से एक है, जिसे एक सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। इसके चारों ओर चार पूरक शहर वर्ग और एक पार्कलैंड क्षेत्र है, जो शहर के केंद्र को चारों ओर से घेरा हुआ है। इस प्रतिरूप के साथ बनाया गया पहला शहर फिलाडेल्फिया था। इसके बाद सवाना और एडिलेड और फिर क्राइस्टचर्च को ही ऐसे ही बसाया गया। क्राइस्टचर्च में दुनिया में सबसे अधिक गुणवत्ता युक्त जल की आपूर्ति होती है, इसके जल को दुनिया में सबसे शुद्ध और सबसे स्वच्छ जल का दर्जा दिया गया है। दक्षिणी एल्प्स की तलहटी से निकलने वाले एक्वीफर्स नदी से, शहर के आसपास के 50 से अधिक पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से अनुपचारित जल, स्वाभाविक रूप से स्वच्छ जल को मुहैया कराया जाता है। === जलवायु === क्राइस्टचर्च में हल्की गर्मी, ठंडी सर्दियों और नियमित रूप से मध्यम वर्षा के साथ समशीतोष्ण जलवायु है। इसका मतलब जनवरी में दैनिक अधिकतम तापमान 22.5°C (73°F) और जुलाई में 11.3°C (52°F) रहता है। == जनसंख्या == क्राइस्टचर्च नगर परिषद द्वारा प्रशासित क्षेत्र की जनसंख्या 388,400 (जून 2018) है, जो इसे न्यूजीलैंड में दूसरा सबसे बड़ा और दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर बनाता है। == सन्दर्भ ==