411 REFERENCE · Wikipedia
काम सूत्र (कंप्यूटर वर्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काम सूत्र वर्म, जिसे ब्लैकवर्म, निक्सेम और ब्लैकमल के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का मैलवेयर है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का उपयोग करके किसी भी पीसी को संक्रमित कर सकता है।
16 जनवरी, 2006 को खोजे गए काम सूत्र को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट दस्तावेज़ों जैसी सामान्य फाइल्स को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जब प्रत्येक कंप्यूटर का कैलेंडर किसी भी महीने की ३ तारीख पर पहुंचता।
काम सूत्र ईमेल के द्वारा कम्प्यूटर उपयोगकर्ताओं के पास पहुंचता था। उनको आकषिर्त करने के लिए वर्म अश्लील फोटो दिखाने का वादा करता था। जब उपयोगकर्ता संलग्नक पर क्लिक किया करते , तो उनका कम्प्यूटर इन्फेक्टेड हो जाता। कम्प्यूटर सिस्टम में घुसते ही, काम सूत्र छोटी से छोटी फाइल्स को करप्ट एवं ओवर्राइट कर सकता है, .doc, .pdf, .zip, .xls आदि। काम सूत्र द्वारा नुकसान पहुंचाये गए डाटा को दोबारा नहीं पाया जा सकता। काम सूत्र एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को रोकने का भी प्रयास करता है।
संदर्भ
http://articles.cnn.com/2006-01-31/tech/kamasutraworm_1_new-worm-lurhq-destructive-payload?_s=PM:TECH संग्रहीत प्रति 13 जून 2024 5 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121005085908/http://articles.cnn.com/2006-01-31/tech/kamasutraworm_1_new-worm-lurhq-destructive-payload?_s=PM:TECH dead
ये भी देखें
कंप्यूटर वर्म
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:मैलवेयर