411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेम बंधन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रेम बंधन प्रेम बंधन.jpg प्रेम बंधन का पोस्टर बी आर नंदागौरी फिल्म्स रामानन्द सागर लक्ष्मीकांत-प्यारेलालआनंद बख्शी (गीत) राजेश खन्ना,रेखा,मौसमी चटर्जी लछमनदास 1979 1 19 yibosnetwork.com पर राजेश खन्ना फ़िल्में हिन्दी
प्रेम बंधन 1979 में रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। इसके प्रमुख कलाकार राजेश खन्ना, रेखा व मौसमी चटर्जी हैं और सहायक कलाकार हेलन, भगवान, कैस्टो मुखर्जी, ए के हंगल व ललिता पवार हैं।
यह कथा राजेश खन्ना द्वारा अभिनीत पात्र की है जो अपनी स्मरणशक्ति खोये एक मछुअरी से विवाह करता है और शहर में प्रेमिका उसकी प्रतीक्षा करती है।
संक्षेप
महुआ (रेखा) नामक आदिवासी अपने पिता के साथ एक मछुआरे गाँव में रहती है। एक दिन गाँव का पुजारी एक आदमी (राजेश खन्ना) को पाए, उसे खिलाए पिलाए, महुआ के पिता को उसके देख-रेख करने कहता है। उसे अपनी सुध न होने के कारण उसे किशन नाम दिए गाँव में रखते हैं। कुछ दिन बाद महुआ उसे प्रेम कर विवाह करती है। कुछ महीने बाद किशन शहर जाकर नहीं लौटता। चिंतित महुआ अपने पिता व पुलिस के साथ शहर जाए उसे ढूंढती है। उसके न मिलने से निराश हुए वे गाँव लौटते हैं।
कुछ दिन बाद चिंतित महुआ किशन को ढूँढने निकल पड़ती है। रस्ते में उसे एक डॉक्टर (विक्रम) मिलता है जो उसके बताये हुए सूरत वाले आदमी का चिकित्सा किया है और उस आदमी का बम्बई वाला पता देता है। महुआ बम्बई के उस पते पर पहुँचकर पाती है कि किशन उसे पहचानने से इंकार कर अपनेको एक धनिक मोहन खन्ना बताता है। कुछ ही दिनों में वह एक धनी लड़की मीना मेहरा से मंगनी करने वाला है। किशन महुआ से प्रेम बंधन जोड़ना या मोहन का मीना से, इसी बात को कथा में आगे दर्शाया गया है।
मुख्य कलाकार
राजेश खन्ना - किशन/मोहन खन्ना
रेखा - महुआ
मौसमी चटर्जी - मीना महरा
विक्रम - डॉ॰ विनोद, चन्दा का मंगेतर
ब्रह्म भरद्वाज - वरिष्ठ डॉक्टर
बीरबल - भेलपुरी विक्रेता
जानकीदास - रोड्रीग्स, खन्ना एंटरप्रैसस का मुनीम
हेलन
मास्टर भगवान
केष्टो मुखर्जी
प्रेमा नारायण
ए के हंगल
ललिता पवार
ओम शिवपुरी
चन्द्रू आत्मा
विक्रम गोखले
दल
निर्देशक — रामानंद सागर
निर्माता — बी आर नंदा
निर्माण संस्था — गौरी फिल्म्स
संपादक — लछमनदास
संगीतकार — लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीतकार — आनंद बख्शी
पार्श्वगायक — आशा भोसले, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, किशोर कुमार, लता मंगेशकर
संगीत
गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल वादा नहीं करते किसी से लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर 9:20 मेरी पायल में ये आशा भोंसले 5:36 होती है किसी से जब प्रीत किशोर कुमार, आशा भोंसले 8:18 आमली की तामली आशा भोंसले, मन्ना डे 6:19 मैं तेरे प्यार में पागल किशोर कुमार, लता मंगेशकर 6:29
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0268547 प्रेम बंधन
श्रेणी:1979 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में