411 REFERENCE · Wikipedia
गढ़वा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गढ़वा (Garhwa) भारत के झारखण्ड राज्य के गढ़वा ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 यहाँ से गुज़रता है।
== विवरण ==
यह गढवा ज़िले का मुख्यालय है। ज़िले का निर्माण पलामू के आठ प्रखंडो को मिलाकर 1 अप्रैल 1991 को किया गया जो पलामू के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित थे। गढवा के दक्षिण में कनहर नदी बहती है जो इसे छत्तीसगढ़ से अलग करती है, पूर्व में पलामू है और पश्चिम में छत्तीसगढ का सरगुजा जिला तथा उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला है। गढवा के प्रखंडों में गढवा सहित- मेराल, रंका, भंडरिया, मंझिआंव, नगर उंटारी, भवनाथपुर एवं धुरकी शामिल थे। बाद में इन्हीं प्रखंडों में से छह और नये प्रखंड सृजित किए गए जिनमें डंडई, चिनिया, रमना, रमकंडा एवं कांडी शामिल थे। गढ़वा जिला, झारखंड के दक्षिण पश्चिमी कोने पर स्थित है। इस जिले में तीन अनुमंडल (गढ़वा, रंका और बंशीधर नगर) और 20 प्रखंड हैं।
== यातायात ==
गढवा रेल एवं सडक द्वारा भारत के बाकी हिस्सों से सुगम संपर्क में है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 जिला गढ़वा से होकर गुजरता है। गढ़वा रोड एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। झारखंड में रांचीएवं अन्य स्थानों से गढवा के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा बिहार एवं छत्तीसगढ के भी कुछ अन्य स्थानों से यहां के लिए बस सुविधा है। इस जिले से होकर कोई राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं गुजरती लेकिन २१० किलोमीटर राज्य उच्च पथ एवं ९६ किलोमीटर लंबाई की जिला सडक इस शहर के विभिन्न हिस्सों को जोडती है। जिनमें गढवा मुरीसेमर रोड जो नगर उंटारी होते हुए झारखंड को उत्तर प्रदेश के बनारस एवं इलाहाबाद क्षेत्रों से जोडता है, तथा रेहला गोदरमना]] रोड जो गढवा को नव निर्मित प्रदेश छत्तीसगढ़ से जोडता है। रेलगाडी से यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन गढ़वा टाउन है। यह जिला अभी भी वायु मार्ग से नहीं जुडा है।
== मंदिर ==
यहां एक "गढदेवी मंदिर" है ,जो कि गढ़वा शहर के बीचों-बीच स्थित है तथा आसपास के क्षेत्र में लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध है। और गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड में विष्णु मंदिर,खोटा बाबा का मंदिर और केतार के मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर है ये मंदिर बहुत ही प्रतिष्ठित है। और साथ ही नगर उंटारी के बंशीधर मंदिर भी काफी लोकप्रिय हैं।
== जनसंख्या ==
2011 में, गढ़वा की जनसंख्या 1,322,784 थी, जिसमें पुरुष और महिलाएं क्रमशः 683,575 और 639,209 थीं। 2024 में गढ़वा जिले की अनुमानित जनसंख्या 1,720,000 है |
== पर्टयन स्थल ==
गढ़वा के धुरकी प्रखंड में स्थित सुखालदारी जलप्रपात बहुत ही प्रशिद्ध है
== इन्हें भी देखें ==
गढ़वा ज़िला
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक वेबसाइट
गढ़वा से जुड़ी ताजा खबरें
== सन्दर्भ ==