Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अस्मिता परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2024 अस्मिता परियोजना भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा द्वारा सन २०२४ में शुरू की गयी एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना है। अगले पाँच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 पुस्तकें विकसित करना इसके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। Arora Sumit UGC’s ASMITA Project: 22,000 Indian Language Books to Transform Higher Education adda247 17 July 2024 https://currentaffairs.adda247.com/ugcs-asmita-project-22000-indian-language-books-to-transform-higher-education/ 20 August 2024अस्मिता परियोजना इसके तहत, अनुवाद और अकादमिक लेखन के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री का संवर्धन और संरक्षण किया जाएगा। इस परियोजना का नेतृत्व करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ 13 नोडल विश्वविद्यालयों की पहचान की गई है। यह परियोजना भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप है, Kumar Vineet Hindi India TV 5 साल, 22 भाषाएं, 22000 किताबें! जानें, सरकार के 'अस्मिता' प्रोजेक्ट में क्या है खास India TV Hindi 17 July 2024 https://www.indiatv.in/india/national/5-years-22-languages-22-thousand-new-books-know-what-is-government-s-aasmita-project-2024-07-17-1060587 hi 20 August 2024जो भारत के वर्तमान शिक्षा प्रणाली में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की गई कई पहलों में से एक है। इससे पहले वर्ष 2021 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय भाषा समिति नामक एक आधारभूत समिति का गठन किया गया था। अस्मिता का मुख्य उद्देश्य भारत में भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाना है, जिससे भारतीय छात्रों को अपनी मातृभाषा में पढ़ाई का अवसर मिले और भारत की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने प्रत्येक निर्दिष्ट भाषा में पुस्तक-लेखन प्रक्रिया के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई है। इस परियोजना का लक्ष्य पाँच वर्षों के भीतर 22 भारतीय भाषाओं में एक-एक हजार पुस्तकें तैयार करना है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय भाषाओं में कुल 22,000 पुस्तकें तैयार होंगी।आर्य राजेश कुमार भारतीय भाषाओं में पढ़ाई के लिए सरकार ने बनाई यह योजना, इतनी किताबें लिखी जाएंगी ndtv.in 17 July 2024 https://ndtv.in/india/university-grant-commission-start-project-of-writing-textbooks-in-22-indian-language-6126718 hi 20 August 2024 20 अगस्त 2024 https://web.archive.org/web/20240820055726/https://ndtv.in/india/university-grant-commission-start-project-of-writing-textbooks-in-22-indian-language-6126718 dead इसके अतिरिक्त, इस परियोजना का लक्ष्य जून 2025 तक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए लगभग 1,800 पाठ्यपुस्तकें तैयार करना है। सन्दर्भ श्रेणी:भारत सरकार की परियोजनाएँ श्रेणी:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग