Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हांस माकार्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|हांस माकार्ट right|thumb|300px|हांस माकार्ट की एक पेंटिंग हांस माकार्ट (de Hans Makart no; 28 मई 1840 – 3 अक्टूबर 1884)जून 2014 आस्ट्रिया का १९वीं शताब्दी का श्रेष्ठ चित्रकार, डिजाइनर और सज्जाकार था।जून 2014 हांस माकार्ट का जन्म साल्जबर्ग में हुआ था। जब इसने वियना कला अकादमी में प्रवेश किया, जर्मन कला का बौद्धिक स्तर ऊँचा था, फिर भी वहाँ अकादमी कला का ही प्रचलन था।जून 2014 रंगों की तीव्र भावासक्ति के कारण माकार्ट वियना छोड़कर म्यूनिख में दो साल रहा। कला पथदर्शक पाइलॉटी का ध्यान भी उसके चित्रों की ओर गया।जून 2014 अपनी कृतियों में आलंकारिक शैली को उसने अपनाया। वियना के राजा ने उसका 'रोमिओ जूलिएट' शीर्षक चित्र खरीदकर उसे वियना आने के लिये निमंत्रित किया। फिर तो वियना के कलाजगत् में वह अग्रणी माना जाने लगा। उसके विशाल चित्रों के रंग आह्लाददायी थे और रंगों की चमक में एक मोहक शक्ति थी। किंतु सस्ते रंगों का उपयोग करने से उसकी कृतियाँ नष्ट हो गई है, वियेना, बर्लिन, हंबर्ग और स्टटगार्ट की आर्ट गेलरियों में उसकी कृतियाँ सुरक्षित हैं। उसके कई प्रसिद्ध चित्रों में 'क्लिओपेट्रा का अंत' भी एक है।जून 2014 श्रेणी:चित्रकार