Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़ज़रेत सुलतान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ख़ज़रेत​ सुलतान या हज़रत सुलतान (अंग्रेज़ी: Khazret Sultan) मध्य एशिया का एक ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा पर्वत है जो उज़बेकिस्तान देश का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। यह पामीर-अलाय पर्वत मंडल की गिस्सार पर्वत शृंखला में ताजिकिस्तान की सीमा के नज़दीक स्थित है। जब उज़बेकिस्तान सोवियत संघ का भाग था तो यह पहाड़ साम्यवादी पार्टी की २२वीं महासभा का पर्वत (бывший Пик им. ХХII съезда КПСС, Peak of the 22nd Congress of the Communist Party) के नाम से जाना जाता था। == इन्हें भी देखें == गिस्सार पर्वत शृंखला पामीर-अलाय == सन्दर्भ ==