411 REFERENCE · Wikipedia
हेनरी टेलर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेनरी टेलर Henry Taylor in British swimming colours.jpg 200px 1.65 0 66 kg lb फ्रीस्टाइल चैडरटन स्विमिंग क्लब yes 1885 03 17 होलिन्वुड क्षेत्र, ओल्डम, लैंकाशिर 1951 02 28 1885 03 17 चैडरटन, लैंकाशिर पुरुषों की तैराकी
ओलम्पिक खेल
1908 लंदन 400मी फ्रीस्टाइल
1908 लंदन 1500 मी फ्रीस्टाइल
1908 लंदन 4×200 मी फ्रीस्टाइल
1912 स्टॉकहोल्म 4×200 मी फ्रीस्टाइल
1920 एंटवर्प 4×200 मी फ्रीस्टाइल
1906 इन्टरकेलेटिड खेल
1906 एथेंस 1 मील
1906 एथेंस 400 मी फ्रीस्टाइल
1906 एथेंस 4×250 मी फ्रीस्टाइल
हेनरी टेलर (17 मार्च 1885 - 28 फ़रवरी 1951लॉसन और जॉनसन 1997 49The golden boy town forgot ओल्डम एडवरटाइजर ली साइक्स http://www.oldhamadvertiser.co.uk/community/nostalgia/s/1021934_the_golden_boy_town_forgot 3 मार्च 2007 28 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20100418060445/http://www.oldhamadvertiser.co.uk/community/nostalgia/s/1021934_the_golden_boy_town_forgot 18 अप्रैल 2010 dead ) एक ब्रिटिश फ्रीस्टाइल तैराक थे जिन्होंने 1906, 1908, 1912 और 1920 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लिया था। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रॉयल नेवी में सेवाकृत थे और 1926 तक इन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर तैरना जारी रखा। सेवानिवृत्त होने के पश्चात इनका भाग्य ढलान पे चला गया और इनकी मृत्यु दरिद्रता में रहते हुए हुई। इन्होंने अपने खेल कैरियर में 35 से अधिक ट्राफियां और 300 पदक जीते जिनमें ओलम्पिक खेलों के चार स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक भी शामिल हैं। इनका एक ही ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान—किसी भी ब्रिटोन द्वारा सबसे अधिक—100 वर्षों तक कायम रहा, जब तक यह साइकिल चालक क्रिस होय द्वारा 2008 में बराबर कर लिया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैल शेपर्ड के साथ, यह 1908 ओलम्पिक में सबसे सफल खिलाड़ी थें।
प्रारंभिक जीवन
हेनरी टेलर का जन्म 17 मार्च 1885 को जेम्स, एक कोयला खनिक और एलिजाबेथ टेलर के यहाँ लैंकाशिर काउंटी के ओल्डम शहर के होलिन्वुड क्षेत्र में हुआ। हेनरी के बचपन में ही इनके माता-पिता का देहान्त हो गया था और इनका पालन-पोषण इनके बड़े भाई, बिल, के द्वारा हुआ।Oldham's triple gold Olympian बीबीसी ऑनलाइन http://www.bbc.co.uk/manchester/content/articles/2008/08/20/200808_henry_taylor_feature.shtml 20 अगस्त 2008 28 अक्टूबर 2011 https://web.archive.org/web/20120731140459/http://www.bbc.co.uk/manchester/content/articles/2008/08/20/200808_henry_taylor_feature.shtml 31 जुलाई 2012 live टेलर ने तैरना होलिन्वुड नहर में सीखा और एलेक्जेंड्रा पार्क की नौका विहार झील में अभ्यास किया। सात वर्ष की उम्र में टेलर ने अपनी पहली तैराकी दौड़ में हिस्सा लिया।When Henry ruled the waves द गार्डियन हेलेन पिड http://www.guardian.co.uk/sport/2008/aug/20/olympicsaquatics.olympics2008?gusrc=rss&feed=sport 20 अगस्त 2008 28 अक्टूबर 2011
बिल इनके कोच बन गए और हेनरी ने ओल्डम बाथ्स में भी प्रशिक्षण किया और, 1894 से, चैडरटन बाथ्स में। इस समय के दौरान इन्होंने नहर में भी प्रशिक्षण जारी रखा और जब इन्हें कपास मिल में नौकरी मिल गई, तब यह अपने दोपहर के भोजन का समय नहर में तैराकी से बीताते थे। 5' 5'' (1.65 मी) की ऊंचाई व 10 स्टोन 6 पाउंड (66 किलो) वाले हेनरी, हाथ से बुनी रेशम की तैराकी की पोशाक पहनते थे जिसका वजन एक औंस के आसपास था।Another 24 hours, another Olympic record ओल्डम इवनिंग क्रॉनिकल जेनिस बार्कर http://www.oldham-chronicle.co.uk/news-features/8/news/13085/another-24-hours-another-olympic-record 20 अगस्त 2008 28 अक्टूबर 2011 https://web.archive.org/web/20080826043750/http://www.oldham-chronicle.co.uk/news-features/8/news/13085/another-24-hours-another-olympic-record 26 अगस्त 2008 dead
कैरियर
thumb|upright|left|1908 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के दौरान हेनरी टेलर (बाएं)।
टेलर चैडरटन स्विमिंग क्लब के साथ उनकी सफलता के बाद चर्चा में आये। इन्हें एथेंस में हुए 1906 इन्टरकेलेटिड खेलों के लिए चुना गया था। यद्यपि इनसे कोई पदक जीतने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इन्होनें एक मील फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 400 मी फ्रीस्टाइल में रजत व 4×250 मी फ्रीस्टाइल में कांस्य भी जीता। बाद में 1906 में, टेलर ने 880 गज (800 मीटर) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। यह 1908 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए स्वत: चयनित थें।
लंदन में 1908 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के दौरान टेलर ने उन प्रत्येक तीन प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतें जिनमें इन्होंने भाग लिया था: 400 मी फ्रीस्टाइल, 4×200 मी फ्रीस्टाइल और 1500 मी फ्रीस्टाइल। 400 मीटर फ्रीस्टाइल की हीटस में अच्छा प्रदर्शन करने के पश्चात, यह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रिया के ओटो स्केफ के बाद दूसरे स्थान पर रहें, स्केफ 1906 इन्टरकेलेटिड खेलों में इस प्रतिस्पर्धा के विजेता थें। हालांकि, फाइनल में टेलर ऑस्ट्रियाई से 10 सेकंड आगे रहें, स्केफ को केवल कांस्य पदक से सन्तोष करना पडा। ब्रिटिश प्रेस ने "ब्रिटेन के महानतम शौकिया तैराक" के रूप में टेलर का स्वागत किया। यह 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में विश्व रिकॉर्ड प्राप्त करने वाले पहले आदमी थे, इस उपलब्धि को इन्होने 25 जुलाई 1908 लंदन, यूनाइटेड किंगडम, में 22:48.4 का समय निकालकर पूरा किया। इनका ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने का कीर्तिमान किसी भी ब्रिटोन द्वारा सबसे अधिक था। ओलम्पिक खेलों में यह उपलब्धि किसी भी ब्रिटिश प्रतिभागी द्वारा एक सदी तक नहीं दोहराई गई, जबतक क्रिस होय ने बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की साइकिल चालन प्रतिस्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीते।
चार साल बाद, टेलर 1912 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लेने के लिए स्टॉकहोम जाने के लिए चयनित हुए। 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में इन्होने अपनी टीम को कांस्य पदक जीतने में मदद की। 1916 में प्रथम विश्व युद्ध के कारण ओलम्पिक खेल आयोजित नही हुए। 1914 में टेलर रॉयल नेवी में शामिल हो गये और जब उनका जहाज स्कापा फ्लो पर लंगर डालता था तब यह जहाजों के आसपास तैराकी द्वारा अपने को फिट रखते थे। यह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल नेवी के ग्रांड बेड़े और इंपीरियल जर्मन नौसेना के उच्च सागर बेड़े के बीच की जूटलैंड की लड़ाई में उपस्थित थे।
एक लोकप्रिय कहानी के अनुसार लड़ाई के दौरान, जिस जहाज पे यह सेवारत थे, एचएमएस सेंट विन्सेंट, डूब गया था और जब जीवित बचे जहाज सवार दो घंटे तक अपने को बचाये जाना का इंतजार कर रहे थे, टेलर अपने कर्मीदल को प्रोत्साहित करने के लिए आसपास तैरने लगे थे। हालांकि, यह कहानी शायद एक लोकप्रिय मिथक है क्योंकि एचएमएस सेंट विन्सेंट जूटलैंड की लड़ाई में डूबा ही नहीं था।बेनेट 1968 195 बाद में इन्हें एचएमएस रामिलीस के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था जहां इन्होने अपने सैन्यवियोजन तक समय बिताया।
युद्ध के बाद, टेलर तैराकी में लौट आए। इन्होंने मोरकम्ब बे रेस में भाग लिया, 20 वर्ष की अवधि में आठ बार विजेता रहें और एक बिंदु पर रिकॉर्ड रखा। टेलर ने मैथ्यू वेब का अनुकरण करते हुए इंग्लिश चैनल तैरके पार करने का प्रयास किया परन्तु ख़राब मौसम के कारण विफल रहें।Henry’s still our top Olympian ओल्डम ईवनिंग क्रॉनिकल http://www.oldham-chronicle.co.uk/news-features/8/news/13029/henry%E2%80%99s-still-our-top-olympian 19 अगस्त 2008 7 नवम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20110927084428/http://www.oldham-chronicle.co.uk/news-features/8/news/13029/henry%E2%80%99s-still-our-top-olympian 27 सितंबर 2011 dead इन्होंने सालाना फ्रेंच चैंपियन अर्जित किया, दोनों थेम्स नदी और सिन नदी में तैराकी की और प्रत्येक अवसर पर विजेता बनें। टेलर का ओलम्पिक खेलों में अंतिम प्रकटन एंटवर्प, बेल्जियम में 1920 में हुआ जब इन्होंने एक बार फिर 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम को कांस्य पदक स्थान प्राप्त करने में मदद की।
तैराकी के पश्चात्
thumb|right|अपने ओलम्पिक कैरियर के बाद, टेलर चैडरटन के तैराकी बाथ्स (चित्रित) में परिचर थे। टेलर के पुरस्कार और स्मारक के प्रतीक में बनी नीली पट्टिका बाथ्स पर प्रदर्शित है।
टेलर ने अपने 40 के वर्षो में भी प्रतिस्पर्धात्मक तैराकी जारी रखी पर्यत 1926 में यह सेवानिवृत्त हुए। अपने कैरियर के दौरान इन्होंने 35 से अधिक ट्राफियां और 300 पदक जीते। इन्हें झटके का सामना करना पड़ा जब इनके स्वामित्व का दोक्रॉस में स्थित पब्लिक हाउस (पब), नज़र, वित्तीय कठिनाइयों के कारण बंद करना पडा। टेलर चैडरटन बाथ्स में परिचर बन गए। पैसे जुटाने के लिए, टेलर को अपने अधिकांश पुरस्कार बेचने के लिए मजबूर होना पडा। इनका निधन अस्पष्टता के बीच 28 फ़रवरी 1951 को 65 की आयु में चैडरटन, लैंकाशिर, में हुआ, यह दरिद्र और अविवाहित थे।Henry’s record still stands मैनचेस्टर ईवनिंग न्यूज़ http://www.oldhamadvertiser.co.uk/news/s/1063416_henrys_record_still_stands 20 अगस्त 2008 7 नवम्बर 2011 https://archive.today/20120909000204/http://www.oldhamadvertiser.co.uk/news/s/1063416_henrys_record_still_stands 9 सितंबर 2012 dead इनका शवदाह हुआ और इनके अवशेषों को रॉचडैल कब्रिस्तान में बिखेरा गया था।
टेलर की जीती हुई ट्राफियां एकत्र करी गई तथा चैडरटन बाथ्स में अस्थायी रूप से प्रदर्शित हुई। 2002 में, चैडरटन बाथ्स में टेलर की उपलब्धियों को पुण्यस्मरण करते हुए एक नीले रंग की पट्टिका का अनावरण किया गया था। 1908 में टेलर के तीन स्वर्ण पदकों के बाद, 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, बीजिंग, चीन, में रेबेका एडलिन्गटन पहली ब्रिटिश तैराक बन गई जिन्होंने एक ही ओलम्पिक में एकाधिक स्वर्ण पदक जीते।Olympics: 'Dame' Rebecca arises with second gold द गार्डियन विल बकले http://www.guardian.co.uk/sport/2008/aug/17/olympics2008.rebeccaadlington 17 अगस्त 2008 7 नवम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20121113074729/http://www.guardian.co.uk/sport/2008/aug/17/olympics2008.rebeccaadlington 13 नवंबर 2012 live
सन्दर्भ
ग्रंथवृत्त
बेनेट जेफ्री 1968 Naval Battles of the First World War https://archive.org/details/navalbattlesoffi0000benn पेंगुइन 0-14-139087-5 harv
लॉसन माइकल जॉनसन, मार्क टेमपस 1997 Images of England:Chadderton 0-7524-0714-7 स्ट्राउट, ग्लॉस्टरशायर harv
श्रेणी:अंग्रेज तैराक
श्रेणी:1885 में जन्मे लोग
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध