411 REFERENCE · Wikipedia
काबुल नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में स्थित नदी शहर काबुल
काबुल कुभा, कोफ़ेन Kabul River flood-plain east of Kabul, Afghanistan.jpg काबुल के पूर्व काबुल नदी शहर काबुल, सुरोबी, जलालाबाद, पेशावर, चारसद्दा, नौशहरा हिन्दू कुश AFG मैदान शहर, मैदान वरदक, अफ़ग़ानिस्तान के निकट 34.357 N 68.8392 E 2400 m on सिंधु नदी PAK कुंद पार्क, अटक, पंजाब, पाकिस्तान के निकट 33 55 0 N 72 13 56 E inline पंजशेर, आलींगार, कुनर, स्वात लोगर, सुर्ख़ाब, बाड़ा کابل ps 70,500 km 700 km
काबुल (ps کابل), प्राचीन नाम कुभा या कोफ़ेन (grc Κωφήν), एक 700 km लम्बी नदी है, जो अफ़ग़ानिस्तान में हिन्दु कुश पर्वतों की संगलाख़ शृंखला से शुरू होकर पाकिस्तान के अटक शहर के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है। काबुल पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान तथा ख़ैबर पख़्तूनख़्वा की मुख्य नदी है और इसका जलसम्भर हेलमंद नदी के क्षेत्र से उनई दर्रे द्वारा विभाजित है। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और उसके इर्द-गिर्द के काबुल प्रान्त का नाम इसी नदी पर पड़ा है।Cliffoed Edmund Bosworth, "Kabul". Encyclopaedia of Islam (CD-ROM Edition v. 1.0 ed.). 1999. Leiden, The Netherlands: Koninklijke Brill NV
उपनदियाँ
काबुल नदी की कई उपनदियाँ हैं जिनमें लोगर नदी, पंजशीर नदी, कुनर नदी, आलींगार नदी, बाड़ा नदी और स्वात नदी शामिल हैं। साल के अधिकतर भाग में काबुल नदी में प्रवाह बहुत कम होता है लेकिन गर्मियों में हिन्दु-कुश की पिघलती बर्फ़ से यह भर जाती है। कुनर नदी इसकी सब से बड़ी उपनदी है और यह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा सूबे के चित्राल ज़िले में स्थित चियांतर हिमानी (ग्लेशियर) में शुरू होती है और फिर दक्षिण की तरफ़ बहकर अफ़ग़ानिस्तान में चली जाती है जहाँ यह नूरिस्तान से आने वाली बाश्गल नदी से मिलती है। जलालाबाद में कुनर नदी का काबुल नदी से संगम होता है। हालांकि कुनर का पानी काबुल नदी से अधिक होता है फिर भी यहाँ से आगे इस मिली-जुली नदी को काबुल नदी ही कहा जाता है क्योंकि 'काबुल' नाम की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनैतिक अहमियत ज़्यादा है।2012 Kābul River ब्रिटैनिका britannica.com http://www.britannica.com/EBchecked/topic/309327/Kabul-River 4 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120607055103/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/309327/Kabul-River 7 जून 2012 live Tectonic Geomorphology 258–259 डगलस डब्ल्यू॰ बरबैंक; रॉबर्ट एस॰ एंडरसन जॉन वाईले एंड संस 1444345036 2
बाँध
काबुल नदी पर कई बाँध बने हुए हैं। काबुल प्रान्त में नग़लू बाँध, नंगरहार प्रान्त में दरुन्ता बाँध और काबुल शहर से पूर्व में स्थित सरोबी बाँध इनमें शामिल हैं। पाकिस्तान में पेशावरसे २० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित वरसक बाँध भी इसपर बना एक मुख्य बाँध है।
इतिहास में
इतिहास में काबुल नदी का कई जगह ज़िक्र मिलता है।
संस्कृत और अवस्ताई भाषाओँ में
संस्कृत और प्राचीन अवस्ताई भाषा में इस नदी को 'कुभा' बुलाया जाता था जो आगे चलकर 'काबुल' में परिवर्तित हो गया। इस 'कुभा' शब्द का स्रोत सही मालूम नहीं है लेकिन १९वीं सदी के ब्रिटिश इतिहासकार अलेकज़ैन्डर कनिन्घम (Alexander Cunningham) के अनुसार यह स्किथी भाषा के 'कु' शब्द से आया है, जिसका मतलब 'पानी' था। इस विषय में कहा गया है कि -
कुभा आधुनिक काबुल नदी थी जो अटक से ज़रा उत्तर में सिन्धु में विलय होती है और उस से पहले प्रांग में अपनी स्वात (सुवस्तु) और गौरी उपनदियों से जल लेती है।The History and Culture of the Indian People : The Vedic age. By Ramesh Chandra Majumdar, Achut Dattatrya Pusalker, A. K. Majumdar, Dilip Kumar Ghose, Bharatiya Vidya Bhavan, Vishvanath Govind Dighe Published by Bharatiya Vidya Bhavan, 1962 Page 247, ... The Kubha is the modern Kabul river which flows into the Indus a little above Attock and receives at Prang the joint flow of its tributaries the Swat (Swastu) and Gauri ...
ऋग्वेद के पुराने हिस्सों में भारतीय लोग भारत की पश्चिमोत्तरी सरहद पर बसे हुए मिलते हैं, यानि पंजाब क्षेत्र में और पंजाब से भी आगे कुभा नदी की सीमा पर काबुल में। इन लोगों का इस स्थान से पूर्व की तरफ़ सरस्वती नदी से पार और हिंदुस्तान में गंगा नदी तक फैलना चरण-चरण पर वेदों की बाद की लिखाईयों में देखा जा सकता है।Original Sanskrit Texts on the Origin and History of the People of India By John Muir page 352, ... In the older parts of the Rigved the Indian people appear to be settled on the north western border of India, in the Punjab and even beyond the Punjab on the borders of the Kubha river the Kowpher in Kabul. The gradual diffusion of these people from this point towards the east, beyond the Saraswati and Hindustan as far as the Ganges, can be traced almost step by step in the later portions of the Vedic writings ...
सिकंदर महान का आक्रमण
प्राचीन यूनानी इतिहासकार आरियान (Arrian) ने अपने 'सिकंदर महान का अभियान और ईरान पर क़ब्ज़े का इतिहास' नामक इतिहास-ग्रन्थ में काबुल नदी को 'कोफ़ेन' (Cophen) का नाम दिया था।Arrian's History of the expedition of Alexander the Great: and conquest of Persia https://web.archive.org/web/20140627061008/http://books.google.com/books?id=dnwMAAAAYAAJ&pg=PA256&dq=Chronology+of+the+expedition+of+Alexander+the+Great+into+Asia&as_brr=3&client=firefox-a#v=onepage&q=Chronology%20of%20the%20expedition%20of%20Alexander%20the%20Great%20into%20Asia&f=false 27 जून 2014 , J. Davis, 1813, Page Chronology%20of%20the%20expedition%20of%20Alexander%20the%20Great%20into%20Asia&f=false, Accessed 2009-10-06,... Apr 329 - Cophen River (Kabul River, Afghanistan) ―Gandara ... इसके आधार पर अन्य यूरोपीय लेखकों ने इस नदी को 'कोफ़ेस' (Cophes) नाम से भी बुलाना शुरू कर दिया था।
अल बिरूनी
अरब लेखक अल बेरुनी ने काबुल नदी को 'ग़ोरवन्द की नदी' बुलाया था।
इन्हें भी देखें
कुनर नदी
स्वात नदी
सिन्धु नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:काबुल
श्रेणी:जलालाबाद
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की नदियाँ
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:एशिया की अंतरराष्ट्रीय नदियाँ
श्रेणी:ऋग्वैदिक नदियाँ