411 REFERENCE · Wikipedia
फलशर्करा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2021
फलशर्करा (फ्रक्टोज) एक कार्बनिक यौगिक है। यह एक प्रकार का प्रांगजलीय है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसका अणुसूत्र भी ग्लूकोज की तरह C6H12O6 होता है। इसकी अभिक्रियाओं से यह स्पष्ट होता है कि इसमें दूसरे कार्बन (C2)पर एक कीटोन समूह(>C=O) उपस्थित हैतथा ग्लूकोज के ही समान इसमें छः कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला पाई जाती है। यह D(-)परिवार से सम्बन्धित है तथा यह एक वामाघूर्णक है। अतएव, इसे उचित प्रकार से D(-) फ्रक्टोज लिखा जा सकता है। फलों में मिठास का मुख्य कारण है।
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक