411 REFERENCE · Wikipedia
किंग्सफोर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डगलस हाँलिन्सहेड किंग्सफोर्ड (जून 1871 — 12 नवंबर 1951, कैलगरी, अल्बर्टा प्रांत, कनाडा) कोलकाता के चीफ प्रेसिडेंसी मजिस्ट्रेट थे। क्रांतिकारियों को अपमानित करने और उन्हें दण्ड देने के लिए बहुत बदनाम था। ब्रिटिश सरकार ने किंग्सफोर्ड के प्रति जनता के आक्रोश को भाँप कर उसकी सुरक्षा की दृष्टि से उसे सेशन जज बनाकर मुजफ्फरपुर भेज दिया।
बंगाल के क्रांतिकारियों ने अपने बीच से प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस को इनकी हत्या के लिये तैयार किया और वे उसके पीछे-पीछे मुजफ्फरपुर पहुँच गए। दोनों ने किंग्सफोर्ड की गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद ३० अप्रैल १९०८ ई॰ को किंग्सफोर्ड पर उस समय बम फेंक दिया जब वह बग्घी पर सवार होकर यूरोपियन क्लब से बाहर निकल रहा था। लेकिन जिस बग्घी पर बम फेंका गया था उस पर किंग्सफोर्ड नहीं था बल्कि बग्घी पर दो यूरोपियन महिलाएँ सवार थीं। वे दोनों इस हमले में मारी गईं. यूएस पर कुशला पत्नी भी थे ओ भी मारे गई लीलीधर शर्मा पर्वतीय भारतीय चरित कोश https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.319972 २००९ शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली-११०००६ दिल्ली ४९० ६ नवंबर २००९Ritu Chaturvedi Bihar Through the Ages http://books.google.com/books?id=Cn9AcbAL0m4C&pg=PA340 28 April 2012 1 January 2007 Sarup & Sons 978-81-7625-798-5 340–
सन्दर्भ
श्रेणी:बंगाल का इतिहास
श्रेणी:बिहार का इतिहास