411 REFERENCE · Wikipedia
उर्वासिवो रक्षासिवो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उर्वासिवो रक्षासिवो राकेश शशि राकेश शशि प्यार प्रेमा काधल एलन तम्मारेड्डी भारद्वाजधीरज मोगिलिनेनी विजय एम. अल्लू सिरीशअनु इमैनुएलवेनेला किशोरसुनील तनवीर मीर कार्तिक श्रीनिवास अचू राजमणिअनूप रूबेन्स श्री तिरुमाला प्रोडक्शनजीए2 पिक्चर्स 2022 11 04 yes भारत तेलुगू
उर्वासिवो रक्षासिवो 2022 की भारतीय तेलुगु भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे राकेश शशि द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया तथा जीए2 पिक्चर्स और श्री तिरुमाला प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया गया है।Staff T. N. M. Allu Sirish and Anu Emmanuel’s romantic drama titled ‘Prema Kadanta’ https://www.thenewsminute.com/flix/allu-sirish-and-anu-emmanuel-s-romantic-drama-titled-prema-kadanta-149828 The News Minute 14 जुलाई 2024 en 31 मई 2021 यह 2018 की तमिल भाषा की फिल्म प्यार प्रेमा काधल की रीमेक है।
इस फिल्म में अल्लू सिरीश, अनु इम्मानुएल और वेनेला किशोर मुख्य भूमिका में हैं।Urvasivo Rakshasivo Teaser: Allu Sirish Assures Netizens Of An Engrossing Rom-Com https://www.news18.com/news/movies/urvasivo-rakshasivo-teaser-allu-sirish-assures-netizens-of-an-engrossing-rom-com-6074755.html News18 14 जुलाई 2024 en 30 सितम्बर 2022 फ़िल्म का संगीत अचू राजमणि और अनूप रूबेन्स द्वारा तैयार किया गया तथा छायांकन तनवीर मीर द्वारा और संपादन कार्तिक श्रीनिवास ने किया।
4 नवंबर 2022 को यह फिल्म थिएटर में रिलीज़ हुई और 9 दिसंबर 2022 से अहा पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।Today Telangana aha to stream world digital premiere of ‘Urvasivo Rakshasivo’ on December 9 https://telanganatoday.com/aha-to-stream-world-digital-premiere-of-urvasivo-rakshasivo-on-december-9 Telangana Today 14 जुलाई 2024 en 4 दिसम्बर 2022
कहानी
श्री कुमार (अल्लू सिरीश) एक मध्यमवर्गीय आईटी कर्मचारी है तथा उसका पालन-पोषण रूढ़िवादी परिवार में हुआ है। उसका अपने माता-पिता के साथ बहुत घनिष्ठ संबंध है विशेषकर अपनी मां के साथ जो हृदय रोग से पीड़ित हैं। उसके माता-पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं और उसके लिए सक्रिय होकर दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। श्री कुमार अपने साथ काम करने वाली सिंधुजा (अनु इम्मानुएल) से प्यार करता है जो खुले विचारों वाली है। सिंधुजा पेरिस में एक रेस्तरां खोलने के अपने सपने को साकार करना चाहती है और वह शादी के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप को प्राथमिकता देती है जबकि श्री कुमार उससे शादी के लिए प्रयास करता हैं। यदि वे विचारधाराओं के संघर्ष में कभी किसी आम सहमति पर पहुंचते हैं तो यही कहानी का बाकी हिस्सा है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
22410680
श्रेणी:2022 की फ़िल्में