411 REFERENCE · Wikipedia
वट्टकोट्टई फोर्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वट्टकोट्टई दुर्ग तमिल Vattakottai Fort Entrance.jpg 250px सांस्कृतिक State Party क्षेत्र कन्याकुमारी, भारत १८वीं शताब्दी डच जलसेना 8.125 77.565 inline India Tamil Nadu तमिल नाडु, भारत में स्थान
वट्टकोट्टाई दुर्ग (या किला जिसे सर्कुलर फ़ोर्ट भी कहते हैं) भारत के दक्षिणतम राज्य तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर के उत्तर पूर्व में लगभग 6 किमी की दूरी पर है। इस किले का निर्माण १८वीं शताब्दी में किया गया था और त्रावणकोर राजाओं द्वारा बनवाये गए तटीय किलों में तह अन्तिम किला था। वट्टाकोट्टाई किले की दीवारों की ऊँचाई लगभग २५ फीट है और आगे की ओर मोटाई २९ फीट है। इस किले को डच जलसेना अधिकारी डी लेनॉय द्वारा बनाया गया था। यह किला पाषाण शिलाओं का बना है और इसमें आरामकक्ष, निगरानी मीनार और आयुधकक्ष स्थित है। किले के अन्दर की दीवारों पर मछलियों की आकृतियाँ बनी हैं जो पाण्ड्य राजाओं का राजचिह्न हुआ करता था।https://hindi.nativeplanet.com/kanyakumari/attractions/vattakottai-fort/ वट्टाकोट्टाई किला, कन्याकुमारी नेटिव प्लैनेट २३ फ़रवरी २०१८ 23 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180223172009/https://hindi.nativeplanet.com/kanyakumari/attractions/vattakottai-fort/ 23 फ़रवरी 2018 dead
पुरातत्ववेत्ताओं की मान्यता अनुसार यह किला पूर्व में पाण्ड्य राजाओं के अधीन था। तब पद्मनाभपुरम पैलेस किले की चोटी से यह स्पष्ट दिखाई देता था। पूर्व में किले से पैलेस तक १.२ मीटर चौड़ी एक सुरंग थी, लेकिन अब यह बन्द हो गई है। किले के ऊपर स्थित परेड ग्राउन्ड से सागर का अवलोकन होता है। परेड ग्राउन्ड के एक ओर से बंगाल की खाड़ी दूसरी ओर से अरब सागर का शान्त जल दिखाइ देता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
Photo gallery
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:तमिल नाडु में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:तमिल नाडु में दुर्ग