411 REFERENCE · Wikipedia
सी॰ एन॰ आर॰ राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सी॰ एन॰ आर॰ राव Chintamani Nagesa Ramachandra Rao 03682.JPG 220px 1934 06 30 yes बैंगलोर, मैसूर राज्य (वर्त्तमान में कर्णाटक) भारत भारतीय रसायन शास्त्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालयपर्ड्यू विश्वविद्यालय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनआईआईटी कानपुरभारतीय विज्ञान संस्थानऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालयकैम्ब्रिज विश्वविद्यालयकैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबराजवाहरलाल नेहरु उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र घन-अवस्था रसायन शास्त्रपदार्थ विज्ञान ह्युजेस मेडल (2000)भारत विज्ञान पुरस्कार (2004)(ऍफ़आरएस)(1984)अब्दुस सलाम पदक (2008)डैन डेविड पुरस्कार (2005)लीजन ऑफ़ ऑनर (2005)पद्म श्रीपद्म विभूषण (2013)भारत रत्न (2013) हिन्दू
चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव (कन्नड़: ಚಿಂತಾಮಣಿ ನಾಗೇಶ ರಾಮಚಂದ್ರ ರಾವ್) जिन्हें सी॰ एन॰ आर॰ राव के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय रसायनज्ञ हैं जिन्होंने घन-अवस्था और संरचनात्मक रसायन शास्त्र के क्षेत्र में मुख्य रूप से काम किया है। वर्तमान में वह भारत के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं। डॉ॰ राव को दुनिया भर के 60 विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट प्राप्त है। उन्होंने लगभग 1500 शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक पुस्तकें लिखी हैं।
वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया। सी वी रमण और ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले वे तीसरे ऐसे वैज्ञानिक हैं।
आरंभिक जीवन
बेंगलुरू के एक कन्नड़ परिवार में जन्मे राव की माता का नाम नागम्मा नागेश राव और पिता का नाम हनुमंत नागेश राव है।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/kannada/news-interviews/Bangalorean-CNR-Rao-to-get-Bharat-Ratna/articleshow/25896306.cms Bangalorean CNR Rao to get Bharat Ratna Times of India 17 नवम्बर 2013 17 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131117082620/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/kannada/news-interviews/Bangalorean-CNR-Rao-to-get-Bharat-Ratna/articleshow/25896306.cms 17 नवंबर 2013 live राव ने 1951 में मैसूर विश्वविद्यालय से स्नातक तथा दो वर्ष पश्चात काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से 1958 में पीएच॰ डी॰ की उपाधि अर्जित की। मैसूर विश्वविद्यालय से ही 1961 में उन्होंने डीएस॰ सी॰ की उपाधि प्राप्त की। 1963 में राव आईआईटी कानपुर से एक संकाय सदस्य के रूप में जुड़े।NNDB C. N. R. Rao 2012 http://www.nndb.com/people/089/000172570/ nndb.com Soylent Communications 17 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130902132113/http://nndb.com/people/089/000172570/ 2 सितंबर 2013 live उन्हें कई विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है।
व्यावसायिक जीवन
राव वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र, बेंगलुरू के मानद अध्यक्ष हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने स्वयं १९८९ में की थी।http://www.jncasr.ac.in/cnrrao/profile.html Professor CNR Rao profile जवाहरलाल नेहरु उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्र 2011 17 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20150901164731/http://www.jncasr.ac.in/cnrrao/profile.html 1 सितंबर 2015 dead वे संबंधित संस्थान में राष्ट्रीय शोध प्रोफेसर और लीनस पाउलिंग शोध प्रोफेसर के तौर पर भी सक्रिय हैं। उन्हें जनवरी २००५ के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया, जहाँ वे १९८५-८९ के दौरान कार्य कर चुके हैं। डॉ॰ राव अंतरराष्ट्रीय पदार्थ विज्ञान केन्द्र (International Centre for Materials Science ) के निदेशक भी हैं।
पुरस्कार और सम्मान
४ फ़रवरी २०१४ को राव को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।सचिन और सीएनआर राव को मिला 'भारत रत्न' http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/02/140204_sachin_bharat_ratan_ml.shtml 4 फ़रवरी 2014 4 फ़रवरी 2014 बीबीसी हिन्दी https://web.archive.org/web/20140304060239/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/02/140204_sachin_bharat_ratan_ml.shtml 4 मार्च 2014 live इसके पूर्व उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण और पद्म श्री तथा कर्णाटक राज्य सरकार द्वारा कर्णाटक रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
२००० में रॉयल सोसायटी द्वारा डॉ॰ राव को ह्यूज पदक (Hughes Medal) से नवाज़ा गया। २००४ में घन अवस्था रासायनिकी और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा संस्थापित इण्डिया साइंस अवार्ड पाने वाले वे पहले व्यक्ति बने। Ramasami T India Science Award and Dan David Prize for C. N. R. Rao http://www.iisc.ernet.in/currsci/mar102005/687.pdf Current Science 88 5 687 2005 17 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203005643/http://www.iisc.ernet.in/currsci/mar102005/687.pdf 3 दिसंबर 2013 live
विवाद
डॉ॰ राव पर साहित्यिक चोरी करने और होने देने के आरोप भी लगे हैं। उन्होंने दिसंबर २०११ में 'एडवांस्ड मैटेरियल्स' (Advanced Materials) Basant Chitara, L. S. Panchakarla, S. B. Krupanidhi, C. N. R. Rao Infrared Photodetectors Based on Reduced Graphene Oxide and Graphene Nanoribbons 2011 Advanced Materials 23 5419–5424 10.1002/adma.201101414 45 नामक एक सम-परीक्षित पत्रिका (peer-reviewed journal) से, अपने शोध पत्र में किसी दूसरे वैज्ञानिकों के पाठ की पुनर्प्रस्तुति के लिए, माफी माँगी।http://www.dnaindia.com/bangalore/report_plagiarism-cloud-over-cnr-rao_1652915 फ़रवरी 21, 2012 Plagiarism cloud over CNR Rao डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस १७ नवम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20120224034133/http://www.dnaindia.com/bangalore/report_plagiarism-cloud-over-cnr-rao_1652915 24 फ़रवरी 2012 live हालांकि उनके सहयोगी और पत्र के दूसरे वरिष्ठ लेखक प्रो॰ एस॰ बी॰ कृपानिधि ने इस गलती के लिए भा॰ वि॰ सं॰ के समक्ष पत्र के सह-लेखक एक पीएच॰ डी॰ छात्र को जिम्मेदार ठहराया। करुणानिधि के कथनानुसार - "ये वाक्य पत्र की भूमिका के भाग थे, जो हमारे पीएचडी छात्र द्वारा लिखा गया था, जिसका हममें से किसी ने (न तो वरिष्ठ लेखक कृपानिधि ने और न ही डॉ॰ राव ने) संज्ञान नहीं लिया।"
पीएच॰ डी॰ छात्र ने इस घटना की जिम्मेदारी ली और एक माफीनामा जारी किया। K.S. Jayaraman Indian science adviser caught up in plagiarism row 2012 Nature 10.1038/nature.2012.10102 बाद में राव ने पत्रिका से संबंधित शोध पत्र को वापस लेने का प्रस्ताव रखा लेकिन संपादक ने प्रकाशन को यथावत रहने दिया।http://lite.epaper.timesofindia.com/mobile.aspx?article=yes&pageid=10&edlabel=TOICH&mydateHid=23-02-2012&pubname=&edname=&articleid=Ar01004&format=&publabel=TOI फ़रवरी 23, 2012 Plagiarism row: Charges shocking,unfair,says Rao Bennett, Coleman & Co. Ltd. १७ नवम्बर २०१३ https://web.archive.org/web/20131202232515/http://lite.epaper.timesofindia.com/mobile.aspx?article=yes&pageid=10&edlabel=TOICH&mydateHid=23-02-2012&pubname=&edname=&articleid=Ar01004&format=&publabel=TOI 2 दिसंबर 2013 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.dandavidprize.org/index.php/laureates/laureates-2005/66-2005-future-materials-science/105-prof-cnr-rao.html Dan David Prize laureate 2005 https://web.archive.org/web/20120303015655/http://www.dandavidprize.org/index.php/laureates/laureates-2005/66-2005-future-materials-science/105-prof-cnr-rao.html 3 मार्च 2012 17 नवंबर 2013 live
Prof. CNR Rao @ JNCASR
Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research
C.N.R. Rao Hall of Science
Solid State and Structural Chemistry Unit
श्रेणी:रसायनशास्त्री
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक
श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक
श्रेणी:1934 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:बंगलोर के लोग
श्रेणी:विज्ञान और इंजीनियरिंग में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता