411 REFERENCE · Wikipedia
याना गुप्ता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Yana Gupta cs याना सिनकोवा Yana Gupta in 2016 (cropped2).jpg याना गुप्ता, 2016 1979 04 23 yes ब्र्नो, दक्षिण मोरावियाई क्षेत्र, चेकोस्लोवाकिया चेक मॉडल, अभिनेत्री सत्यकाम गुप्ता 2001 2005 div
याना गुप्ता (cs Yana Gupta no; जन्म नाम याना सिनकोवा; जन्म 23 अप्रैल 1979) चेक मॉडल और अभिनेत्री हैं जो मुम्बई में काम करती हैं। याना चेक गणराज्य की नागरिक हैं। अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपना कुलनाम बदल कर गुप्ता कर लिया था तथा तलाक के बाद भी इसी नाम को रखा।
व्यक्तिगत जीवन
गुप्ता घूमने की बहुत शौकीन हैं। वर्ष 2000 में भारत में आचार्य रजनीश के पूना आश्रम में रहते समय इनकी मुलाक़ात चित्रकार सत्य गुप्ता से हुई। आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान याना ने गाना गाया था जिसमें गिटार के साथ सत्य ने संगीत दिया। "[याना] समझ गई थीं कि वे उन्हें पसंद करते हैं"। सत्य याना से उम्र में चौदह वर्ष बड़े हैं। दोनो आश्रम में रहते हुए ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे और तीन हफ़्ते बाद इनका विवाह हो गया और याना ने अपना सिनकोवा कुलनाम बदल कर अपने पति का गुप्ता कुलनाम अपना लिया। याना के माता-पिता "शुरुआत में सदमे में थे"। उन्हें चिंता थी कि याना को भारत में मलेरिया या कोई और बीमारी हो जाएगी।http://www.svet.czsk.net/clanky/osobnosti/gupta.html Jana Synková: Perla Indie z Brna Svet.czsk.net 6 अप्रैल 2013 ईवला, व्लादिमीर https://web.archive.org/web/20080212122107/http://www.svet.czsk.net/clanky/osobnosti/gupta.html 12 फ़रवरी 2008 dead
निवर्तमान समय में याना यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले भारतीय-आयरिश मूल के किसी व्यक्ति के साथ सम्बंध में हैं और चाहती हैं कि 2014 तक उनका विवाह हो जाए, परन्तु यह चाहती हैं कि वह "आधिकारिक तौर" पर इनके समक्ष प्रस्ताव रखें। याना किसी ऐसे शहर में अपनी गृहस्थी बसाना चाहती हैं जो "प्रकृति के नज़दीक" हो और यह मुम्बई में रहना पसंद नहीं करेंगी।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-27/news-interviews/38041061_1_yana-gupta-respect-women-babuji-zara-dheere-chalo People should be taught to respect women: Yana Gupta नथानी, प्रियंका 27 मार्च 2013 21 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130330091457/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-27/news-interviews/38041061_1_yana-gupta-respect-women-babuji-zara-dheere-chalo 30 मार्च 2013 live en
कैरियर
भारत में अपने कैरियर की शुरुआत से पहले याना फै़शन जगत के प्रमुख केन्द्रों जैसे मिलान, हैम्बर्ग और जापान में सफ़लता प्राप्त कर चुकी थीं।http://www.hindu.com/mp/2004/01/19/stories/2004011900440300.htm Czech-mate time द हिन्दू 6 अप्रैल 2013 कुमार, अनुज 19 जनवरी 2004 https://web.archive.org/web/20130701095133/http://www.hindu.com/mp/2004/01/19/stories/2004011900440300.htm 1 जुलाई 2013 live en सत्य गुप्ता से अपने विवाह के पश्चात इन्होंने अपने पति के साथ पूना में फ़्लैट किराए पर लिया, परन्तु छह महीनों के अंदर ही उन्हें पैसे की कमी खलने लगी। मॉडल के रूप में याना ने कई भारतीय फोटोग्राफरों को अपनी फ़ोटो ई-मेल द्वारा भेजीं। कुछ दिनों के इंतजार के पश्चात मुम्बई के एक फ़ैशन डिज़ाइनर से इन्हें पहला प्रस्ताव आया। इसके कुछ समय पश्चात ही याना मॉरिशस एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए गईं।
ईश्वर निवास द्वारा निर्देशित 2003 एक्शन फ़िल्म दम के मशहूर गाने "बाबूजी ज़रा धीरे चलो" में याना ने आइटम गर्ल की भूमिका की अदा करी जो कि इनके कैरियर के लिए ब्रेकआउट प्रदर्शन साबित हुआ। इसके पश्चात इन्हें कई फ़िल्मों के आइटम गानों में कार्य करने के प्रस्ताव मिलने लगे।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-18/news-interviews/37814003_1_yana-gupta-songs-tv-show People enjoy watching item songs: Yana Gupta द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 18 मार्च 2003 21 अप्रैल 2013 इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस https://archive.today/20130629135132/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-03-18/news-interviews/37814003_1_yana-gupta-songs-tv-show 29 जून 2013 dead en
2012 में याना ने वास्तविकता पर आधारित भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक बिग बॉस के छठे सत्र में भाग लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके लिए इन्होंने "कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं" को जिम्मेदार बताया।http://indiatoday.intoday.in/story/yana-gupta-turns-down-bigg-boss-6-offer/1/229853.html Yana Gupta turns down Bigg Boss 6 offer 19 नवम्बर 2012 21 अप्रैल 2013 इण्डिया टुडे ऑन्लाइन https://web.archive.org/web/20130129043114/http://indiatoday.intoday.in/story/yana-gupta-turns-down-bigg-boss-6-offer/1/229853.html 29 जनवरी 2013 live en
लेखन
वर्ष 2011 में याना ने अपनी पहली किताब का विमोचन किया। अंग्रेज़ी भाषा की अपनी इस स्वास्थ्य और कल्याण सम्बन्धित किताब, जिसका शीर्षक है हाउ टू लव योर बॉडी एण्ड गैट द बॉडी यू लव (en How To Love Your Body And Get The Body You Love), में याना ने स्वास्थ्य युक्तियाँ दी हैं।http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/yana-gupta-turns-writer-pens-book-on-health/923249.html Yana Gupta turns writer, pens book on health सीएनएन आईबीएन प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया 8 दिसम्बर 2011 6 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20120111120957/http://ibnlive.in.com/generalnewsfeed/news/yana-gupta-turns-writer-pens-book-on-health/923249.html 11 जनवरी 2012 live en
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Yana Gupta याना गुप्ता
1318999 याना गुप्ता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री
श्रेणी:1979 में जन्मे लोग
श्रेणी:यूरोप के लोग