Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शारे ज़ेडैक चिकित्सा केन्द्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शारे त्सेदेक चिकित्सा केन्द्र (he מרכז רפואי שערי צדק) इसराइल के यरुशलम नगर का एक प्रमुख अस्पताल है। शारे त्सेदेक का अर्थ इब्रानी भाषा में "न्याय का द्वार" होता है। इतिहास शारे त्सेदेक यरुशलम के पश्चिमी भाग में खुलने वाला पहला बड़ा अस्पताल था और वर्तमान में यह सबसे तेज़ी से वृद्धि करता अस्पताल है और यरुशलम के नगर केन्द्र एकमात्र बड़ा चिकित्सा केन्द्र है। 1890 में आटोमन तुर्कों द्वारा अनुमति दिए जाने के पश्चात और यूरोपीय दानकर्ताओं से प्राप्त निधि से यह अस्पताल पुराने नगर से तीन किलोमीटर दूर याफ़ा सड़क पर बनाया गया। इसका उद्घाटन समारोह 27 जनवरी 1902 को किया गया था। डॉ मोशे वॉलिक 1947 तक इस अस्पताल के निदेशक थे। श्वैस्टर सॅल्मा ने इस अस्पताल में निवास किया था और परित्यक्त बच्चों की देखभाल की थी। बेइत वेगन में निर्मित भवन को 1980 में खोला गया था। दिसम्बर 2012 में, शारे त्सेदेक अस्पताल ने बिकुर होलिम अस्पताल के परिचालन पर नियन्त्र ग्रहण कर लिया और उसकी बहुत सी गतिविधियों का विलय कर दिया।2012 statistics https://web.archive.org/web/20151222233249/http://www.szmc.org.il/About/2012Statistics/tabid/1448/Default.aspx 22 दिसंबर 2015 इस अस्पताल के तीस अस्पताल-भीतर विभागों में और सत्तर अस्पताल-बाहर की इकाइयों में प्रतिवर्ष 6,00,000 रोगियों का उपचार किया जाता है और यह अस्पताल एक अग्रणी शोध और शैक्षणिक संस्थान के रूप में एक सक्रिय अकादमिक सेवाएँ भी प्रदान करता है। शारे त्सेदेक को एक सार्वजनिक/निजी अस्पताल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जो एक अलाभकारी संस्था के रूप में कार्य करता है और धन-सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए दानकर्ताओं पर निर्भर है, और जो वृहद्तर यरुशलम-क्षेत्र के निवासियों को उन्नत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है। सुविधाएँ शारे त्सेदेक चिकित्सा केन्द्र दो प्रमुख परिसरों के आर-पार फैला हुआ है। मुख्य परिसर 11.5 एकड़ (47,000 वर्ग मीटर) के क्षेत्र में फैला हुआ है जो दक्षिण में बेइत वेगन और उत्तर में रमात हाकेरम क्षेत्रों के मध्य में स्थित है। डाउनटाउन परिसर जिसे पहले बिकुर चोलिम अस्पताल के नाम से जाना जाता था, यरुशलम के मध्य-भाग में वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित है। इस अस्पताल में 1,000 विस्तर हैं और यहाँ प्रतिवर्ष अस्पताल-भीतर और अस्पताल-बाहर की इकाइयों में छह लाख रोगियों का उपचार किया जाता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालपृष्ठ श्रेणी:इज़राइल के अस्पताल