Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साद जगलुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सम्माननीय साद जगलुल سعد زغلول ModernEgypt%2C_Saad_Zaghloul%2C_BAP_14785.jpg मिस्र का प्रधानमन्त्री Fuad I 26 January 1924 24 November 1924 Abdel Fattah Yahya Ibrahim Pasha Ahmad Ziwar Pasha Minister of Education Abbas II 28 October 1906 23 February 1910 Minister of Justice Abbas II 1910 1912 1859 Ibyana, Kafr el-Sheikh Governorate, Eyalet of Egypt yes 1927 8 23 1859 7 12 काहिरा, Kingdom of Egypt Wafd Party सुन्नी मुसलमान जगलुल साद (१८६० - १९२७) , मिस्र का राजनीतिज्ञ। 1860 में गरबिया प्रांत में जन्म। अलअजहर विश्वविद्यालय में शिक्षा पाई। 1882 में अहमद अरबी के विद्रोह में साथ देने के लिए गिरफ्तार हुआ किंतु शीघ्र ही छोड़ दिया गया और 1884 में वकालत करने लगा। 1893 में न्यायाधीश नियुक्त हुआ। 1906 में जन-निर्देश-मंत्री और 1910 में न्यायमंत्री बना। खेदीब अब्बास हालिमी पाशा पर स्वयं लगाए दोष सिद्ध न कर पाने के कारण उसे त्यागपत्र देना पड़ा। पश्चात् इसने ब्रिटिश विरोधी नीति प्रदर्शित की और वह मिस्त्र के राष्ट्रीयतावादी दल का नेता बन गया। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् उसने मिस्र की स्वतंत्रता का आंदोलन छेड़ दिया। फलत: 1919 में निष्कासि होकर माल्टा गया। 1921 में वह पुन: काहिरा लौट आया। गिरफ्तार करके वह अदन, वहाँ से सेशेलस और बाद में जिब्राल्टर भेजा गया। 1923 में उसे मिस्र लौटने की आज्ञा मिल गई और जनवरी, 1924 में जब राष्ट्रीयतावादी दल की सरकार बनी, तब वह मिस्र का प्रधानमंत्री बना, किंतु आँग्लमिस्त्रो-सूडान के गवर्नर जनरल सर ली स्टैक की हत्या होने पर उसे प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा। तत्पश्चात् वह प्रतिनिधि सदन का अध्यक्ष हो गया। 23 अगस्त 1927 को काहिरा में उसका देहांत हो गया। श्रेणी:मिस्र के राजनेता