411 REFERENCE · Wikipedia
गियासुद्दीन आज़म शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गियासुद्दीन आज़म शाह Tomb of Ghiyasuddin Azam Shah, Narayanganj, Bangladesh.jpg बांग्लादेश के सोनारगाँव में गियासुद्दीन आज़म शाह का मक़बरा। बंगाल का नवाब 1390 -1410 सिकंदर शाह सैफ़ुद्दीन हमज़ा शाह इलियास शाही वंश
गियासुद्दीन आज़म शाह बंगाल और इलियास शाही वंश के तीसरे सुल्तान थे जिनका शासन काल 1390 से 1410 तक था। गयासुद्दीन ने अपने पिता के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था और 1390 में गोलपारा की लड़ाई में उन्हें हराकर सुल्तान बन गया। इस लड़ाई में गयासुद्दीन आज़म शाह के अपने पिता को न मारने के आदेश के बावजूद उनकी सेना ने उनके पिता सुल्तान सिकंदर शाह को मार डाला।
वह मध्यकालीन बंगाल के सबसे प्रमुख सुल्तानों में से एक थे। उन्होंने चीन के मिंग साम्राज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए, ईरान के प्रमुख विचारकों के साथ सांस्कृतिक संपर्क बनाए और असम को जीता। गयासुद्दीन की मृत्यु 1410 में हुई।https://en.banglapedia.org/index.php?title=Ghiyasuddin_Azam_Shah Ghiyasuddin Azam Shah - Banglapedia en.banglapedia.org 2026-07-28
इन्हें भी देखें
बंगाल का इतिहास
बंगाल के नवाब
सन्दर्भ
श्रेणी:१५वीं सदी के भारतीय सम्राट