Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हमीरपुर (Hamirpur or Hammirapur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के हमीरपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इसे चन्देल राजपूत राजवंश के हिंदू महाराजा हम्मीरवर्मन चन्देल ने सुलतान अलाउद्दीन खिलजी पर अपनी विजय के उपलक्ष में यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसाया था। इन्ही हम्मीरवर्मन के नाम पे इस नगर का नाम हमीरपुर (हम्मीरपुर) है। == विवरण == हमीरपुर कानपुर के दक्षिण में यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह नगर एक कृषि व्यापार केंद्र है। हमीरपुर की एक प्रमुख सड़क जंक्शन और रेलमार्ग के पास स्थित है। हमीरपुर नगर में 11वीं शताब्दी के भग्नावशेष हैं। दक्षिण में स्थित पहाड़ियों को छोड़कर हमीरपुर के आसपास का क्षेत्रे आमतौर पर समतल है। हमीरपुर की प्रमुख फसलों में गेहूँ, चावल, ज्वार-बाजरा, जौ, कपास और सुपारी शामिल हैं। == जनसंख्या == 2011 में, हमीरपुर की जनसंख्या 454,768 थी, जिसमें पुरुष और महिलाएं क्रमशः 217,070 और 237,698 थीं। 2024 में हमीरपुर जिले की अनुमानित जनसंख्या 503,500 है | == इन्हें भी देखें == हमीरपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश == बाहरी कड़ियाँ == राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर == सन्दर्भ ==