411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में अन्तरजाल अभिवेचन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Internet censorship in India अक्तूबर २०२६
भारत में अन्तरजाल अभिवेचन (en internet censorship in India no) विविध विधिक, प्रशासनिक तथा न्यायिक तन्त्रों के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है। सेवा प्रदाता बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक अंकीय सामग्री तक पहुँच के नियमन तथा अवरोधन के संबंध में सरकारी नीतियों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए डोमेन नाम प्रणाली (DNS) निस्पंदन तथा गहन पैकेट निरीक्षण (DPI) तकनीकों का प्रयोग करते हैं। सामाजिक माध्यम मंचों से भी अपेक्षा की जाती है कि वे विविध शासकीय अभिकरणों के माध्यम से प्राप्त हटाने के अनुरोधों के आधार पर सामग्री हटाएँ। सामग्री का हटाना सामग्री सृजकों के अनुरोध पर न्यायालय के आदेशों के माध्यम से भी क्रियान्वित किया जाता है।
फ़्रीडम हाउस की Freedom on the Net 2024 ("जाल पर स्वतंत्रता २०२४") प्रतिवेदन भारत को ५० के मूल्यांकन के साथ "आंशिक रूप से स्वतंत्र" की स्थिति प्रदान करती है (०–१०० के पैमाने पर, जहाँ उच्चतर श्रेष्ठ है), जो २०१७ में ४१ से बढ़ा है। इसका अभिगम में बाधाएँ मूल्यांकन १४ था (०-२५ पैमाना); सामग्री पर सीमाएँ, १९ (०-३५ पैमाना); तथा उपयोगकर्ता अधिकारों का उल्लंघन, १७ (०-४० पैमाना)।https://freedomhouse.org/country/india/freedom-net/2024 India: Freedom on the Net 2024 Country Report Freedom House en 18 October 2024 प्रतिवेदन में मूल्यांकित ७० देशों में से भारत सैंतीसवें स्थान पर था।https://freedomhouse.org/countries/freedom-net/scores Table of FOTN Country Scores 13 June 2022 Freedom House en 13 June 2023 ध्यातव्य है कि २०१९ से पूर्व, फ्रीडम हाउस ने विपरीत अंकन पद्धति का प्रयोग किया था (जहाँ निम्नतर अंक अधिक स्वतंत्रता का सूचक था)। Freedom on the Net 2017 ("जाल पर स्वतंत्रता २०१७") प्रतिवेदन ने भारत को ४१ के मूल्यांकन के साथ "आंशिक रूप से स्वतंत्र" की समान स्थिति प्रदान की (० से १०० के पैमाने पर, निम्नतर श्रेष्ठ है)। इसका अभिगम में बाधाएँ मूल्यांकन १२ था (०–२५ पैमाना); सामग्री पर सीमाएँ, ९ (०–३५ पैमाना); तथा उपयोगकर्ता अधिकारों का उल्लंघन, २० (०–४० पैमाना)।https://freedomhouse.org/report/freedom-net/2017/india India – Country Report Freedom House https://web.archive.org/web/20200118191907/https://freedomhouse.org/report/freedom-net/2017/india 18 January 2020 3 February 2017 dead प्रतिवेदन में सम्मिलित ६५ देशों में से भारत छब्बीसवें स्थान पर था।https://freedomhouse.org/report/table-country-scores-fotn-2016 Table of Country Scores FOTN 2017 4 November 2016 freedomhouse.org
बाह्य कड़ियाँ
सहयोग प्रवेशद्वार
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में मानवाधिकार हनन