411 REFERENCE · Wikipedia
माता-पिता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|1857 में ब्राज़ील का शाही परिवार
माता-पिता (parent) अथवा जनक-जननी या केवल प्रजनक मनुष्यों में सामान्यतः जन्म देने वालों के लिए प्रयुक्त शब्द है। माता-पिता शब्द बच्चों की देखभाल करने वाले या कानूनी अभिभावकों को भी सन्दर्भित करता है जिन्हें सामान्यतः दत्तक माता-पिता (adoptive parent) या सौतेले माता-पिता (step-parent) कहा जाता है। माता-पिता के युग्मक से एक बच्छे का जन्म होता है जिसमें पुरुष का शुक्राणु और महिला का अंडा मिलकर भ्रुण का निर्माण करते हैं। इस तरह के प्रजनक बच्चे के सबसे निकटतम रिश्तेदार होते हैं और आनुवांशिक रूप से बच्चे को आधे-आधे गुण इन्हीं माता-पिता से मिलते हैं। एक महिला कोखदायीता के माध्यम से जननी बन सकती है। कुछ माता-पिता दत्तक (गोद) लेकर दत्तक मातापिता भी बन जाते हैं, वो किसी बच्चे का पालन-पोषण करते हैं लेकिन जैविक रूप से बच्चे से सम्बंधित नहीं होते। अनाथों को बिना दत्तक लिए उनके दादा-दादी या नाना-नानी या फिर परिवार का कोई अन्य सदस्य पालन पोषण करते हैं।
मातापिता को वंश से अलग एक पूर्वज के रूप में भी उल्लिखीत किया जा सकता है। आधुनिक चिकित्सा की प्रगति के साथ दो से अधिक जैविक माता-पिता होना भी सम्भव है।https://www.bbc.co.uk/news/health-23079276 UK government backs three-person IVF गैलेगर जेम्स 2013-06-28 बीबीसी न्यूज़ 19 जनवरी 2025The Law of Sex Discrimination नादिन ताउब Beth Anne Wolfson Carla M. Palumbo 374 Browne C. Lewis 2012 Papa's Baby: Paternity and Artificial Insemination https://archive.org/details/papasbabypaterni0000lewi 136 तीसरे जैविक अभिभावक का उदाहरण कोखदायीता अथवा डीएनए नमूने के दान के रूप में तीसरे व्यक्ति का योगदान प्रजनन में सहायक हो सकता है और इससे प्राप्तकर्ताओं की आनुवांशिक स्थिति को बदल दिया जाता है। Reproductive Technologies 25 Louise I. Gerdes 2009
माता-पिता में सबसे प्रचलित तरह के नाम माता, पिता, सौतेले-मातापिता, दादा-दादी और नाना-नानी होते हैं। माँ अथवा माता उस महिला को कहते हैं जिसने बच्चे को जन्म दिया है।mother definition http://www.oxforddictionaries.com/definition/english/mother?rskey=YplwRN&result=1 https://web.archive.org/web/20121010013824/http://oxforddictionaries.com/definition/english/mother?rskey=YplwRN&result=1 dead October 10, 2012 www.oxforddictionaries.com Oxford Dictionaries बच्चों के जीवन में कौनसे स्तर तक शामिल होना है यह अलग-अलग संस्कृति और स्थानों पर अलग-अलग होता है। हालांकि जो माता-पिता बच्चों के जीवन में बिलकुल भागीदारी नहीं रकह्ते उन्हें कभी-कभी बच्चे की उपेक्षा करने वाला कहा जाता है Racial Disproportionality in Child Welfare 2 Marian S Harris 2014 जबकि जो माता-पिता अपने बच्चों के जीवन में बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं उन्हें अतिसंरक्षित, लाड़-प्यार वाले अथवा दखबाज कहा जाता है। Evidence in the Psychological Therapies: A Critical Guidance for Practitioners Bernard Roberts 2005 149
सन्दर्भ
श्रेणी:परिवार
श्रेणी:आधिकारिक पद