411 REFERENCE · Wikipedia
गेट आउट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Get Out.png फिल्म का पोस्टर जॉर्डन पीले शॉन मैकेट्रिक
जेसन ब्लूम
एडवर्ड एच. हैम जूनियर
जॉर्डन पीले जॉर्डन पीले डैनियल कालुया
एलीसन विलियम्स
ब्राडली व्हिटफोर्ड
कालेब लैंड्री जोन्स
स्टीफन रूट
कैथरीन केनेर माइकल एबेल्स टोबी ऑलिवर ग्रेगोरी प्लोटकिन ब्लूमहाउस प्रोडक्शंस
मंकीपॉ प्रोडक्शंस
क्यूसी एंटरटेनमेंट यूनिवर्सल पिक्चर्स 2017 1 24 सनडेंस फिल्म फेस्टिवल 2017 2 24 संयुक्त राज्य 103 मिनट संयुक्त राज्य en $4.5 मिलियन $255 मिलियनhttp://www.boxofficemojo.com/movies/?id=blumhouse2.htm Get Out (2017) बॉक्स ऑफ़िस मोजो January 28, 2018 https://web.archive.org/web/20180128211234/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=blumhouse2.htm 28 जनवरी 2018 live
गेट आउट २०१७ की एक अमेरिकी हॉरर फिल्म है, जिसके निर्देशक जॉर्डन पीले हैं। डैनियल कालुया फिल्म में एक अश्वेत व्यक्ति, क्रिस की भूमिका में है, जिसके समक्ष अपनी प्रेमिका (एलीसन विलियम्स) के परिवार से मिलते समय एक परेशान करने वाला रहस्य उजागर हो जाता है। ब्राडली व्हिटफोर्ड, कालेब लैंड्री जोन्स, स्टीफन रूट, और कैथरीन केनेर फिल्म में सहायक भूमिकाओं में हैं।
२४ जनवरी २०१७ को सनडेंस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर हुआ,Yamato Jen Post-racial horror 'Get Out,' the scariest film at Sundance, skewers liberal America latimes.com २७ जनवरी २०१७ /entertainment/la-et-get-out-race-horror-sundance-jordan-peele-1485477812-htmlstory.html en २७ फ़रवरी २०१८ और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा २४ फरवरी २०१७ को इसे संयुक्त राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। फिल्म को दुनिया भर में सकारात्मक समीक्षआएं प्राप्त हुई, विशेष रूप से फिल्म के मूल विषय, पीले की पटकथा और निर्देशन, और कालुया के अभिनय को खूब सराहा गया। नेशनल रिव्यू बोर्ड ऑफ़ अमेरिका, अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट और टाइम पत्रिका ने इस फिल्म को वर्ष २०१७ की शीर्ष १० फिल्मों में से एक चुना। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही; $४.५ मिलियन के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में $२५५ मिलियन की कमाई करी।
गेट आउट ने कई पुरस्कार प्राप्त करे।McNary Dave McNary Dave ‘Get Out’ Scores Four Oscar Nominations, Including Three for Jordan Peele Variety २३ जनवरी २०१८ http://variety.com/2018/film/news/oscars-get-out-nominations-jordan-peele-1202673724/ en २७ फ़रवरी २०१८ https://web.archive.org/web/20180228073250/http://variety.com/2018/film/news/oscars-get-out-nominations-jordan-peele-1202673724/ 28 फ़रवरी 2018 live ९०वें अकादमी पुरस्कारों में फिल्म ने चार नामांकन अर्जित किये: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, और कालुया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता। इसके अतिरिक्त इसे २३वें क्रिटिक्स चॉइस पुरस्कारों में पांच नामांकन, ७५वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में दो (सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - म्यूजिकल या कॉमेडी और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - कालुया के लिए) और ७१वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों में भी दो (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कालुया और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा) नामांकन प्राप्त हुए।
पात्र
डैनियल कालुया - क्रिस वाशिंगटन
एलीसन विलियम्स - रोस आर्मिटेज
कैथरीन केनेर - मिस्सी आर्मिटेज
ब्राडली व्हिटफोर्ड - डीन आर्मिटेज
कालेब लैंड्री जोन्स - जेरेमी आर्मिटेज
स्टीफन रूट - जिम हडसन
लकयथ स्टैनफील्ड - आंद्रे हेवर्थ / लोगन किंग
लिल रेल होवेरय - रोड विलियम्स
एरिका एलेग्जेंडर - डिटेक्टिव लाटोया
मार्कस हेंडर्सन - वॉटर / रोमन आर्मिटेज
बेट्टी गेब्रियल - जॉर्जिना / मरियन्ने आर्मिटेज
रिचर्ड हर्ड - रोमन आर्मिटेज
बाहरी कड़ियाँ
http://www.getoutfilm.com/
5052448
2105458
blumhouse2
get-out
get_out
सन्दर्भ
विस्तृत पठन
Liao Shannon Get Out now has its own online class about black horror The Verge January 27, 2018 https://www.theverge.com/2018/1/27/16938664/get-out-jordan-peele-ucla-seminar-online-course January 28, 2018 mdy-all https://web.archive.org/web/20180223193600/https://www.theverge.com/2018/1/27/16938664/get-out-jordan-peele-ucla-seminar-online-course 23 फ़रवरी 2018 live
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में