Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ीलिक्स मेंडल्ससोन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|फिलिक्स मेंडल्ससोन फ़ीलिक्स मेंडल्ससोन (Jakob Ludwig Felix Mendelssohn Bartholdy ; ३ फरवरी १८०९ - ४ नवम्बर १८४७) जर्मनी के संगीतकार थे। फेलिक्स मेन्डेल्ससोन का जन्म 1809 में हाम्बुर्ग के एक समृद्ध यहूदी परिवार में हुआ था। उनके पिता ने उनके जन्म के कुछ ही वर्ष बाद ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद से यह परिवार मेन्डेल्ससोन-बार्थोल्डी के नाम से जाना जाने लगा। 9 वर्ष की आयु में मेन्डेल्ससोन अपनी बहन फ़ैनी के साथ पहली बार मंच पर उतरे। उनके पियानो वादन ने लोगों का दिल जीत लिया और उनकी तुलना प्रसिद्ध संगीतकार मोत्सार्ट से होने लगी। संगीत में शिक्षा लेने के बाद मेन्डेल्ससोन ने ड्युसेल्डोर्फ़ के नगर संगीतकार का पद सम्भाला। इसके पश्चात लाइपत्सिग में उन्होंने चर्च संगीत का निर्देशन किया। 1841 में वह प्रशा के राजा फ़्रीड्रिष विलहेल्म चतुर्थ के राज्य संगीत निर्देशक बने। इस बीच उनहोंने लाइपत्सिग में जर्मनी का पहला संगीत महाविद्यालय स्थापित किया। 1847 में बहन फ़ैनी की मृत्यु ने मेन्डेल्ससोन को तोड़ दिया। वे इतने दुखी हुए कि हृदयाघात से कुछ ही महीनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी। उस समय वह 38 के थे। बाहरी कड़ियाँ संगीत जगाए दर्द भरी यादें श्रेणी:संगीतकार