411 REFERENCE · Wikipedia
हार्टफ़ोर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|हार्टफ़ोर्ट नगर का ध्वज
thumb|right|200px
हार्टफोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य की राजधानी है। नगर का कुल क्षेत्रफल ४६.५ किमी२ है और कुल जनसंख्या है लगभग १,२४,००० (२००३), जिसमें से ३८% अफ़्रीकी अमेरिकी हैं। कुल जनसंख्या का लगभग ३०% निर्धनता सीमा से नीचे है। यह ध्यान देने वाली बात है कि कनेक्टिकट राज्य की औसत आय सबसे अधिक है, लेकिन इसकी राजधानी अपेक्षाकृत निर्धन है। यह इसलिए क्योंकि यह अपेक्षाकृत पुराना नगर है और इसलिए इसका क्षेत्रफल छोटा है जिसमें धनवान उपनगरीय क्षेत्र सम्मिलित नहीं हैं। वृहदतर हॉर्टफ़ोर्ट की जनसंख्या ११,८८,८४१ (२००६) है।
यह नगर कनेक्टिकट नदी के किनारे पर राज्य के मध्य भाग में स्थित है, नदी के विसर्जन स्थल से ७० किलोमीटर दूर लॉंग आइलैण्ड साउण्ड पर। यह प्रशासन, बीमा, वित्त, न्यायप्रणाली और शिक्षा का एक केन्द्र है। इसे विश्व की बीमा राजधानी भी कहा जाता है।
श्रेणी:अमेरिका के राज्यों की राजधानियां
श्रेणी:अमेरिका के नगर