Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेलन (ज्यामिति)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|लम्ब वृत्तीय बेलन ज्यामिति के सन्दर्भ में बेलन(Cylinder) में एक त्रिआयामी ठोस आकृति है। इसका पार्श्व पृष्ठ वक्र, सिरे समान त्रिज्या के वृत्ताकार होते हैं। सरल शब्दों में, बेलन एक रोलर या समान व्यास का गिलास हैκύλινδρος, Henry George Liddell, Robert Scott, A Greek-English Lexicon, on Perseus बेलन के प्रकार लम्ब वृत्तीय बेलन : बेलन सरल रूप में एक रोलर या समान व्यास का गिलास है। खंडित बेलन वृत्तायत (इलिप्टिक सिलिंडर , पैराबोलिक सिलिंडर , हाइपरबोलिक सिलिंडर ) लम्ब वृत्तीय बेलन लम्ब वृत्तीय बेलन का आयतन यदि बेलन के आधार की त्रिज्या r और बेलन की ऊंचाई h हो तो बेलन का आयतन निम्न सूत्र से निकाल सकते हैं बेलन का आयतन = πr²h यदि बेलन के एक सिरे का क्षेत्रफल दिया हुआ हो और ऊंचाई ज्ञात हो तो निम्न सूत्र से बेलन का आयतन ज्ञात किया जा सकता है। बेलन का आयतन = आधार का क्षेत्रफल x ऊंचाई लम्ब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठ यदि बेलन के आधार की त्रिज्या r और बेलन की ऊंचाई h हो तो बेलन का वक्र पृष्ठ निम्न सूत्र से निकाल सकते हैं बेलन का वक्र पृष्ठ =2πrh यदि बेलन के सिरे का क्षेत्रफल दिया हुआ हो और ऊंचाई ज्ञात हो तो निम्न सूत्र से बेलन का वक्र पृष्ठ ज्ञात किया जा सकता है। बेलन का वक्र पृष्ठ =आधार की परिधि x ऊंचाई बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठ यदि बेलन के आधार की त्रिज्या r और बेलन की ऊंचाई h हो तो बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठ (Whole surface of cylinder ) निम्न सूत्र से निकाल सकते हैं बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठ =2πr(h+r) यदि बेलन के सिरे का क्षेत्रफल दिया हुआ हो और ऊंचाई ज्ञात हो तो निम्न सूत्र से बेलन का वक्र पृष्ठ ज्ञात किया जा सकता है। बेलन का सम्पूर्ण वक्र पृष्ठ =2 x आधार का क्षेत्रफल + बेलन का वक्र पृष्ठ इसे भी देखें खोखला बेलन (ज्यामिति ) सन्दर्भ श्रेणी:ज्यामिति श्रेणी:क्षेत्रमिति श्रेणी:प्राथमिक आकार श्रेणी:गणित श्रेणी:ठोस ज्यामिति