Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कभी हाँ कभी ना (धारावाहिक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कभी हाँ कभी ना भारतीय हिन्दी हास्य धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 8 नवम्बर 2004 से 19 मई 2005 तक हुआ। इसका निर्देशन भूषण पटेल ने और निर्माण सृष्टि आर्य ने किया है। == प्रारूप == यह धारावाहिक तीन लड़कों के जीवन पर आधारित है। वह सभी अलग अलग व्यवहार वाले होते हैं। आदित्य यह अपने सपनों की लड़की की तलाश करते रहता है। यह अपने कमरे में एक रिक्त तस्वीर लगाए रहता है। यह अपनी जगह में बहुत अच्छा होता है, लेकिन कुछ भी काम नहीं करते रहता है। इसका एक कंपनी भी है, लेकिन उसे भी उसका भाई चलाते रहता है। इसका काम केवल कार्यालय में जाकर अपनी खूबसूरत सहायक के साथ बैठना और बाद में घर आ जाने तक ही सीमित रहता है। कभी कभी यह कोई लड़की रहने से घर से बाहर भी घूमने जाता है। चेतन यह एक विज्ञापन कंपनी में कार्य करता है। लेकिन हमेशा दूसरे कार्य मुख्यतः लड़कियों के, करता रहता है। इसे प्यार में कोई विश्वास नहीं है। लेकिन यह एक लड़की से प्यार करने लगता है, जिसकी मंगनी हो चुकी होती है। दीपांकर यह बिलकुल भी ठीक से नहीं रहता है। इसकी बहन चाहती है कि यह जल्द से जल्द शादी कर ले। क्योंकि यह अपने मित्रों के कारण बिगड़ रहा है। यह बैंक में कार्य करता है और हमेशा अपनी आईएएस बहन से डरते रहता है। == कलाकार == मिहिर मिश्रा - आदित्य कुशल पंजाबी - चेतन विशाल सिंह - दीपांकर डिंपल इनामदार - अनन्या मुस्कान मिहनी - संजना गौरव चोपड़ा - कबीर सत्यजीत शर्मा - कार्तिक पायल नायर - वन्दना तराना राजा कपूर - देविका दिव्या जगदले - विशाखा किकू शारदा - जय सोनिया कपूर - अवंतिका सुहासी गोरडिया धामी - समानथा == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==