411 REFERENCE · Wikipedia
कालिंदी पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कालिंदी पर्वत कालिंदी पर्वत A Sunrise on Kalindi mountain Himalayas Uttarakhand India.jpg 6102 http://www.alpine-club.org.uk/hi/screen2c_2.php?s=40&np=10&ri=&cond=%20regnumber=47%20or%20regnumber=48&sig=aab5354ecf13c72c7d7e55f98d8fb086 संग्रहीत प्रति 16 जनवरी 2022 11 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200711142745/http://www.alpine-club.org.uk/hi/screen2c_2.php?s=40&np=10&ri=&cond=%20regnumber=47%20or%20regnumber=48&sig=aab5354ecf13c72c7d7e55f98d8fb086 dead 133 https://peakvisor.com/peak/kalindi-peak.html Kalindi Peak गढ़वाल हिमालय उत्तराखंड, भारत India Uttarakhand Location in Uttarakhand 260 right 30 55 20 N 79 16 48 E type:mountain inline,title 20 जुलाई 1931 को फ्रैंक स्माइथ और एरिक शिप्टन
कालिंदी पर्वत भारत के उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल हिमालय का एक पर्वत है। कालिंदी पर्वत की ऊंचाई 6,102 मीटर (20,020 फीट) है। यह उसके निकटतम पर्वत एवलान्च पर्वत (भारत) से 1.1 किमी उत्तर में स्थित है, जो कि 6,196 मीटर (20,328 फीट) की उच्चता लेकर इसके निकटतम उच्च पड़ोसी है। माना पर्वत II 6,771 मीटर (22,215 फीट) इसके 4.2 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम में स्थित है और यह चंद्र पर्वत I 6,739 मीटर (22,110 फीट) के 6.1 किमी उत्तर उत्तर पूर्व में स्थित है। https://peakvisor.com/peak/kalindi-peak.html Kalindi Peak
इतिहास
कालिंदी पर्वत पर पहली बार 20 जुलाई 1931 को फ्रैंक स्माइथ और एरिक शिप्टन द्वारा चढ़ाई कि गई थी। यह घटना उस समय की है जब यह दल माना बद्रीनाथ की ओर से अरवा घाटी के अज्ञात क्षेत्र से होते हुए टिहरी-गढ़वाल में ग्रेट हिमालयन वाटरशेड के क्रॉसिंग को स्थापित करने की कोशिश करते समय हुऐ। https://www.himalayanclub.org/hj/04/3/an-exploration-of-the-arwa-valley-british/ The Himalayan Journals
1 अगस्त 1947 को, आंद्रे रोच के नेतृत्व में एक स्विस टीम ने उत्तर पश्चिम सिरे के द्वारा कालिंदी चोटी पर दूसरी बार चढ़ाई की। इस दल के अन्य सदस्य ममे एनालिस लोहनेर, रेने डिटर्ट, अल्फ्रेड सटर और अलेक्जेंडर ग्रेवेन। https://publications.americanalpineclub.org/articles/12194811403 AAC Publications - Asia, Swiss in Garhwal
तीसरी चढ़ाई 15 जुलाई 1971 को बिभास दास, बिजेंद्र सिंह नेगी, प्रशिक्षक उजागर सिंह और रतन सिंह द्वारा की गई। वे 5:45 बजे शुरू होते हैं और नौ बजे कालिंदी के शिखर पर पहुंच जाते हैं। इसका आखरि 500 फीट चट्टानी था। https://publications.americanalpineclub.org/articles/12197421502 AAC Publications - Asia, India—Himachal Pradesh, Kalindi
पड़ोसी और सहायक चोटियाँ
कालिंदी की पड़ोसी या सहायक चोटियाँ:
चंद्र पर्वत I 6,739 मीटर (22,110 फीट)30°52′19″N 79°15′25″E
माना पर्वत II 6,771 मीटर (22,215 फीट)30°57′05″N 79°15′15″E
एवलान्च पर्वत (भारत) 6,196 मीटर (20,328 फीट)30°50′39″N 79°24′30″E
ग्लेशियर और नदियाँ
कालिंदी अरवा घाटी और गंगोत्री के वाटरशेड में पड़ता है, इसके पश्चिमी तरफ चतुरंगी ग्लेशियर और पूर्वी तरफ अरवा ग्लेशियर है। चतुरंगी ग्लेशियर जो वहां से गंगोत्री ग्लेशियर कि ओर बहता है, जिस में से आगे जाकर भागीरथी नदी निकलती है जो गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है। दूसरी ओर, अरवा ग्लेशियर से अरवा नाला निकल कर सरस्वती नदी में खुद को मिलता है जो बाद में अलकनंदा नदी में मिल कर गंगा नदी की दो मुख्य सहायक नदियों में से एक बन जाती है यह बाद में देवप्रयाग में भागीरथी नदी में मिलती है और उसके बाद गंगा बन जाती है। Devprayag Times of India Travel https://timesofindia.indiatimes.com/travel/devprayag/devprayag/amp_poishow/48770387.cms 22 May 2020 timesofindia.indiatimes.com
इन्हें भी देखें
उत्तराखण्ड के पर्वत
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के पर्वत