411 REFERENCE · Wikipedia
अगस्ति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्ति या अगस्त्य या गाछ मूंगा (वैज्ञानिक नाम: Sesbania grandiflora, सेस्बानिया ग्रैन्डीफ़्लोरा) सेस्बानिया जीववैज्ञानिक वंश का एक छोटा पौधा है। यह एक तेज़ी से उगने वाला वृक्ष है जो ३ से ७ मीटर लम्बा होता है और मुलायम लकड़ी का बना होता है। इसके फल लम्बी व चपटी फलियों जैसे होते हैं और फूल लाल या सफ़ेद रंग के। यह मूल रूप से मलेशिया से उत्तर ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र का निवासी है लेकिन अब भारत और श्रीलंका में भी उगाया जाता है। इसकी छाल, फूल और जड़ को आयुर्वेद और कई अन्य पारम्परिक चिकित्सा प्रणालियों में रोग-निवारण के लिये प्रयोग में लाया जाता है।
== चित्रदीर्घा ==
== इन्हें भी देखें ==
फ़बासिए
== सन्दर्भ ==