Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शारदा नहर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2021 शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक लम्बी नहर है। शाखा-प्रशाखाओं सहित शारदा नहर की कुल लम्बाई लगभग 12368 किलोमीटर है। यह उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा के समीप शारदा नदी के किनारे "बनबसा" नामक स्थान से निकाली गई है। नहर का निर्माण कार्य सन् 1920 में प्रारम्भ हुआ और 1928 में पूर्ण हुआ था। इस नहर द्वारा पीलीभीत, बरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद जौनपुर आदि जिलों की लगभग 8 लाख हैक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। नहर की मुख्य शाखाएँ खीरी, शारदा-देवा, बीसलपुर, निगोही, सीतापुर, लखनऊ और हरदोई आदि जिलों में हैं। इस नहर पर "खटीमा शक्ति केन्द्र" भी स्थापित किया गया है। शारदा नदी श्रेणी:उत्तर प्रदेश में नहरें