411 REFERENCE · Wikipedia
अवक्षेपक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|एक अवक्षेपक की प्रतिकृति
right|thumb|300px|किसी अवक्षेपक के प्रमुख अवयव
अवक्षेपक या गोफणा या कैटेपुल्ट (catapult) एक प्राक्षेपिक युक्ति (ballistic device ) है जिसका उपयोग बिना बारूद के ही किसी वस्तु (जैसे पत्थर, गोला आदि) को बहुत दूर तक फेंकने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग प्राचीन और मध्य युग में घेराबन्दी के समय होता था। इसका कार्य करने का सिद्धान्त इस बात पर आधारित है कि अपेक्षाकृत अधिक समय में कार्य करके संग्रहीत स्थितिज ऊर्जा को फेंकी जाने वाली वस्तु (प्रक्षेप) में बहुत कम समय में स्थानान्तरित कर दिया जाता है। अधिकांश अवक्षेपक, तनाव ऊर्जा या मरोड़-ऊर्जा (torsion energy) को धीरे-धीरे कम बल लगाकर भण्डारित करते हैं (इसके लिए स्प्रिंग, धनुष, ऐंठी हुई रस्सी, एलास्टिक आदि उपयोग में लाये जाते हैं।) और फिर यह ऊर्जा बहुत कम से में प्रक्षेप्य को दे दी जाती है। इससे प्रक्षेप को अधिक ऊर्जा मिल पाती है जिससे उसे दूर तक फेंका जा सकता है।
श्रेणी:प्रक्षेपक हथियार