Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विश्व व्यापार केन्द्र बमबारी (1993)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विश्व व्यापार केन्द्र पर 1993 में एक आतङ्कवादी आक्रमण था। जिसे 26 फरवरी, 1993 को अंजाम दिया गया था, जब एक ट्रक-बम परिसर के उत्तरी टॉवर के नीचे विस्फोट हुआ था। 1,336 एलबी (606 किग्रा) यूरिया नाइट्रेट-हाइड्रोजन गैस वर्धित उपकरण का उद्देश्य उत्तरी टॉवर (टॉवर 1) को दक्षिण टॉवर (टॉवर 2) के ऊपर गिराना था। जिससे दोनों टावर नीचे आ जायें और हजारों लोगों की मौत हो जाये किन्तु यह ऐसा करने में विफल रहे, लेकिन एक गर्भवती महिला सहित छह लोगों की मौत हो गयी और एक हजार से अधिक लोग घायल हो गये। उस दिन इमारत से लगभग 50,000 लोगों को निकाला गया था। आक्रमण की योजना रमज़ी यूसेफ़, महमूद अबौहलिमा, मोहम्मद सलामेह, निदाल ए. अय्यद, अब्दुल रहमान यासीन और अहमद अजाज सहित आतङ्कवादियों के एक समूह ने बनायी थी। उन्हें यूसुफ़ के चाचा खालिद शेख मोहम्मद से वित्त पोषण प्राप्त हुआ। श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक