411 REFERENCE · Wikipedia
बास्क प्रदेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बास्क प्रदेश Euskadi / País Vasco Localización de la CA de Euskadi (NUTS ES1).png वितोरिया-गास्तेईस ७,२३४ २१,५५,५४६ २००८ ३०० प्रान्त ३ बास्क
बास्क प्रदेश (बास्क: Euskadi, इउस्कादी; स्पेनी: País Vasco, पाईज़ वास्को; अंग्रेज़ी: Basque Country) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसमें तीन प्रान्त आते हैं: आलवा, बिस्के और गिपुज़कोआ। बास्क प्रदेश की राजधानी वितोरिया-गास्तेईस (Vitoria-Gasteiz) है - 'वितोरिया' इस शहर का स्पेनी नाम है जबकि 'गास्तेईस' इसका बास्क भाषा में नाम है।Fighting Terrorism in the Liberal State: An Integrated Model of Research, Intelligence And International Law, pp. 43, IOS Press, 2006, ISBN 9781586036003, ... Vizcaya, Guipuzcoa and Álava formed the new Basque Autonomous Region, called in Basque Euskadi, but Navarre opted to become an autonomous region of its own ...
उच्चारण
स्पेनी भाषा में 'ब' और 'व' दोनों को एक मिश्रित-ध्वनि से उच्चारित किया जाता है - ध्यान दें कि न यह 'ब' है और न ही यह 'व' है बल्कि इन दोनों के बीच का एक उच्चारण है। इसलिए कई नाम दो रूपों में मिलते हैं। मसलन इस स्वायत्त प्रदेश के 'बास्क' और 'वास्क' दोनों ही नाम ठीक हैं।Spanish Vocabulary: An Etymological Approach, David Brodsky, pp. 209, University of Texas Press, 2008, ISBN 9780292794757, ... One feature of Spanish that English speakers often find somewhat surprising is that there is absolutely no difference in pronunciation between the sounds represented by the letters b and v ...
इन्हें भी देखें
स्पेनी स्वायत्त समुदाय
सन्दर्भ
2
श्रेणी:स्पेन के स्वायत्त समुदाय