Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रीन कोरिडोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अप्रैल 2015 ग्रीन कोरिडोर (Green corridor) शब्द का चिकित्सा विज्ञानं में तब इस्तेमाल किया जाता है जबकि किसी आपातकाल की स्थिति में किसी मरीज को जरुरी चिकित्सा की आवश्यकता हो क्योंकि किसी भी बीमार अवस्था में किसी भी व्यक्ति के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाया जाना आवश्यक होता है। ग्रीन कोरिडोर (Green corridor) की आवश्यकता तब पड़ती है जब अंग प्रत्यारोपण या किसी दिल या लीवर जैसी गंभीर परिस्थिति के लिए मरीज या अंग जिसका प्रत्यारोपण किया जाना है को एक से दूसरे स्थान तक लेकर जाने के लिए कम से कम समय की आवश्यकता होती है। परिचय ग्रीन कोरिडोर (Green corridor) असल में अस्पताल के कार्मिको और तथा पुलिस के आपसी सहयोग से अस्थायी रूप से तैयार किया जान वाला एक रूट होता है जिसमे कुछ देर के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से निर्धारित मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया जाता है या नियमित कर दिया जाता है ताकि pilot vehicle या एम्बुलेंस को एक से दूसरी जगह जाने के लिए कम से कम समय लगे। ऐसे में एम्बुलेंस का ड्राईवर काफी अनुभवी और प्रशिक्षित होता है जो भीड़ भाड़ वाले स्थान में भी गाड़ी चलाने के लिए सहज होते हैं। और ऐसे में कम से कम समय में मरीज को चिकित्सा सेवा मुहेया करवा दी जाती है जिसकी वजह से किसी की जिन्दगी बचाने के लिए आपातकाल में लगने वाला समय कम हो जाता है और समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवा देने के कारण मरीज के बचने की संभावनाएं बढ़ जाती है।बाहरी कड़ियाँDetailed explanation of Green Corridor in news Green Corridor श्रेणी:ग्रीन कोरिडोर श्रेणी:खबर