411 REFERENCE · Wikipedia
मिनेसोटा हिमानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पश्चिमी अंटार्कटिका में एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ और मिनेसोटा हिमानी का स्थान (लाल चक्र में)
मिनेसोटा हिमानी (Minnesota Glacier) अंटार्कटिका में एल्स्वर्थ पहाड़ियों में स्थित एक ७० किमी लम्बी और ९ किमी चौड़ी हिमानी (ग्लेशियर) है। इसमें पश्चिम में स्थित पठार और निमिट्ज़ व स्प्लेट्सटोसर हिमानियों से बर्फ़ का बहाव आता है और एल्स्वर्थ पहाड़ियों को सेंटिनल पर्वतमाला और हेरिटेज पर्वतमाला में विभाजित करता है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के पूर्व में मिनेसोटा हिमानी का उस से बड़े रटफ़ोर्ड हिम-प्रवाह में विलय हो जाता है।"Minnesota Glacier https://web.archive.org/web/20181202202557/https://geonames.usgs.gov/apex/f?p=gnispq:5:::NO::P5_ANTAR_ID:10041 2 दिसंबर 2018 ". Geographic Names Information System. United States Geological Survey. Retrieved 2013-10-23.
इन्हें भी देखें
एल्स्वर्थ धरती
एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:एल्स्वर्थ धरती
श्रेणी:अंटार्कटिका की हिमानियाँ