411 REFERENCE · Wikipedia
पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|पूर्व अफ़्रीका का नक़्शा जहाँ तीन भौगोलिक प्लेट एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं (अरबी प्लेट और अफ़्रीकी प्लेट के सोमाली व नूबियाई उपतख़ते)। लाल त्रिकोण ऐतिहासिक जीवित ज्वालामुखी हैं
पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट (अंग्रेज़ी: East African Rift) एक सक्रीय भूवैज्ञानिक रिफ़्ट है जो पूर्व अफ़्रीका में बढ़ रही है। इसे पहले ग्रेट रिफ़्ट घाटी का भाग माना जाता था लेकिन बहुत से भूवैज्ञानिक इसे अब एक अलग रिफ़्ट घाटी मानते हैं। यह अफ़्रीकी प्लेट के टूटकर दो भागों में बंटने की जारी प्रक्रिया के कारण बन गई है।
पहाड़ व झीलें
पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट घाटी के क्षेत्र में कई मृत व मूर्छित ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें प्रसिद्ध किलिमांजारो पर्वत भी शामिल है। महान अफ़्रीकी झीलें भी इसी रिफ़्ट घाटी मे स्थित हैं।East African ecosystems and their conservation, pp. 171, Oxford University Press, 1996, ISBN 9780195108170, ... Lakes are a conspicuous feature of the eastern African Rift Valley ...
इन्हें भी देखें
अफ़्रीकी प्लेट
महान रिफ़्ट घाटी
रिफ़्ट (भूविज्ञान)
सन्दर्भ
श्रेणी:रिफ़्ट घाटियाँ
श्रेणी:अफ़्रीका