411 REFERENCE · Wikipedia
आँख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आँखें (बहुविकल्पी)
दिसम्बर 2020
right|thumb|मानव आँख का पास से लिया गया चित्र
right|thumb|मानव नेत्र का योजनात्मक आरेख
आँख या नेत्र (अक्षि , नयनम् ) (Eye) जीवधारियों का वह अंग है जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील है। यह प्रकाश को संसूचित करके उसे तंत्रिका (तन्त्रिका) कोशिकाओ द्वारा विद्युत-रासायनिक संवेदों में बदल देता है। उच्चस्तरीय जंतुओं (जन्तुओं) की आँखें एक जटिल प्रकाशीय तंत्र (तन्त्र) की तरह होती हैं जो आसपास के वातावरण से प्रकाश एकत्र करता है; मध्यपट के द्वारा आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की तीव्रता का नियंत्रण (नियन्त्रण) करता है; इस प्रकाश को लेंसों की सहायता से सही स्थान पर केंद्रित (केन्द्रित) करता है (जिससे प्रतिबिंब (प्रतिबिम्ब) बनता है); इस प्रतिबिंब (प्रतिबिम्ब) को विद्युत संकेतों में बदलता है; इन संकेतों को तंत्रिका (तन्त्रिका) कोशिकाओ के माध्यम से मस्तिष्क के पास भेजता है।आँखो का रंग और वर्णन आँखें काली, [नीली]], भूरी, हरी और लाल रंग की हो सकती है। नेत्र यह तेजस्वी होते हैं। उन्हे कफ इन दोष से डर रहता है। इस कारण आँखो में सात दिन में कम-से-कम एक बार अंजन करना चाहिए।
नेत्र रोग :- आयुर्वेद में नेत्र के विविध रोगो का ( संख्या: 76) वर्णन किया है।
इसी प्रकार उसपर उत्तम चिकित्सा भी बचाई है। ( नेत्र तर्पण, सेक, इ.) संरचना
संरचना
आंखे के विभिन्न भाग इस प्रकार है-
श्वेतपटल
रक्तक
दृष्टिपटल
नेत्रश्लेष्मला (कंजंक्टिभा)
स्वच्छमण्डल
परितारिका
पुतली
पूर्वकाल कक्ष
पश्च कक्ष
नेत्रोद
नेत्रकाचाभ द्रव
रोमक पिंड
इन्हें भी देखें
मानव नेत्र
नेत्रविज्ञान (Ophthalmology)
Eye Care Tips in Hindi
श्रेणी:मानव शरीर
*
श्रेणी:मानव सिर और गर्दन
श्रेणी:ज्ञानेन्द्रियाँ