Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भगवतीप्रसाद वाजपेयी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भगवतीप्रसाद वाजपेयी (११ अक्टूबर १८९९ - ८ मई १९७३) हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार थे। उनका जन्म कानपुर में सन् 1899 में हुआ।https://books.google.co.in/books?id=suFjgBApH2AC&pg=PA56 कथा विहार वाणी प्रकाशन 2009 56 उनकी पहली कहानी 'यमुना' 1923 ई० में 'श्री शारदा' नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुई।https://books.google.co.in/books?id=V5rXEAAAQBAJ&pg=PA148 कविमाला-कविमाला 200 कवियों का परिचय नागौरी कैलाश सरसा प्रकाशन 2023 148इससे पहले वे कविता के क्षेत्र में आ चुके थे। वाजपेयी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और कहानीकार के रूप में अपनी प्रभावी सृजन-कला का परिचय देते हैं। उनके प्रमुख उपन्यास हैं - त्यागमयी, पतवार, भूदान।https://books.google.co.in/books?id=7zAiPCrdGOkC&pg=PA341 हिंदी के चर्चित उपन्यासकार मिश्र भगवतीशरण राजपाल एंड सन्ज़ 2010 9788170288046 341 'छलना' और 'राय पिथौरा' उनके नाटक हैं। कविता संग्रह हैं – 'ओस की बूँदें' । इसके अतिरिक्त उन्होंने बालोपयोगी साहित्य का सृजन भी किया है एवं संपादन के क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं। कहानीकार के रूप में वाजपेयी जी के प्रमुख संग्रह हैं 'मधुपर्क', 'हिलोर', 'पुष्करिणी', 'दीपमालिका', 'उपहार', 'खाली बोतल', 'अंगारे', 'स्नेह' आदि । वाजपेयी जी की कहानियों में मध्यवर्गीय मानसिक ऊहापोह को विशेष महत्त्व मिला है। बदलते समाज और बदलते वातावरण एवं नए प्रश्नों और समस्याओं को वाजपेयी जी ने अधिक महत्त्व दिया है। उन्होंने कुछ कहानियाँ समाज की विकृत परंपराओं, रूढ़ियों, कुरीतियों आदि को लेकर लिखी हैं तो कुछ कहानियों में विभिन्न वर्गों के बीच की दूरी, कटुता, अविश्वास, घृणा का सटीक चित्रण हुआ है। उनकी कहानियों में कहीं प्रेमचंद के आदर्शोन्मुख सामाजिक यथार्थ के दर्शन होते हैं तो कहीं शरतचन्द्र की भावुकता और मार्मिकता मिलती है। वाजपेयी जी की कहानियाँ आकार की दृष्टि से प्रायः छोटी होती हैं परंतु उनमें व्यंजकता होती है । कथानक अल्प होते हुए भी कहानियाँ तीव्र घटनाक्रम से बाँधे रखती हैं। शीर्षक आकर्षक और व्यंजनात्मक होते हैं । भाषा की स्वाभाविकता और कहने का विशिष्ट ढंग वाजपेयी जी की कहानियों की निजी विशेषता है।https://books.google.co.in/books?id=yBcuAAAAMAAJ&pg=6 समस्यामूलक उपन्यासकार भगवतीप्रसाद वाजपेयी गुप्ता ओमप्रकाश संस्कृत प्रकाशन 2007 6 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ उपन्यासकार भगवतीप्रसाद वाजपेयी : शिल्प और चिन्तन (डॉ० ललित शुक्ल) श्रेणी:हिन्दी कथाकार