Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मॅलानिशिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|150px|thumb|मॅलानिशिया का सांस्कृतिक क्षेत्र मॅलानिशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग से लेकर आराफ़ूरा सागर तक और फिर पूर्व में फ़िजी तक का इलाक़ा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई द्वीप शामिल हैं, जैसे के नया गिनी, फ़िजी, सोलोमन द्वीपसमूह, वानुअतु, वग़ैराह। नाम की उत्पत्ति "मॅलानिशिया" का नाम यूनानी भाषा के दो शब्दों को जोड़ने से आता है - "मेलास" (μέλας) यानि "काला" और "निसोस" (νῆσος) यानि "द्वीप"। इसलिए "मॅलानिशिया" के नाम का मतलब "काले द्वीप" है, जो इन द्वीपों पर रहने वाली मानव जातियों की काली त्वचा की तरफ़ एक इशारा है। यह नाम फ़्रांसिसी नौसैनिक नेता और खोजक झ़ूल द्युमाँ दूरवीय (Jules Dumont d'Urville) ने १८३२ में पोलिनिशिया और इस क्षेत्र में अंतर बताने के लिए गढ़ा था क्योंकि इन दोनों इलाक़ों के लोग पड़ौसी तो हैं लेकिन इनकी जातियां एक-दुसरे से कुछ भिन्न हैं।The South seas (Melanesia)Peeps at many lands John Henry Macartney Abbott A. and C. Black, 1908 http://books.google.com/books?id=sDFCAAAAIAAJ ... Geographically they are labelled Melanesia, but if you know any Greek ... लोग मॅलानिशियाई लोग 150px|thumb|नया गिनी के एक पुरुष का १९०४ में खेंचा गया चित्र इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था।Dunn, Michael, Angela Terrill, Ger Reesink, Robert A. Foley, Stephen C. Levinson 2005 Structural Phylogenetics and the Reconstruction of Ancient Language History https://archive.org/details/sim_science_2005-09-23_309_5743/page/2072 Science 309 2072–2075 10.1126/science.1114615 16179483 5743 आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है।Spriggs, Matthew 1997 The Island Melanesians https://archive.org/details/islandmelanesian0000spri Blackwell 0631167277 इन्हें भी देखें मॅलानिशियाई लोग नया गिनी फ़िजी सोलोमन द्वीपसमूह वानुअतु सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्रशान्त महासागर के द्वीप श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:ओशिआनिया के क्षेत्र *