411 REFERENCE · Wikipedia
विद्युत बस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विद्युत बस विद्युत से चलने वाला एक बस का प्रकार है।
इतिहास
भारत
अशोक लेलैंड ने भारत में पहली इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की है। हिंदुजा समूह की फ्लैगशिप अशोक लिलैंड ने 17 अक्टूबर 2016 को भारत में पहली सर्किट इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की है। खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में हुआ है और इसकी डिजाइन भी भारत में और भारत के लिए बनी है। इस उत्पाद में 22 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है जबकि कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये का निवेश चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सर्किट सीरिज की बसें भारत के प्रौद्योगिकी नवोन्मेषों के दोहन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इससे संबंधित मुख्य तथ्य
इस बस की क्षमता 35 से लेकर 65 यात्रियों तक की है।
एक बार चार्ज होने के बाद, मानक परिस्थितियों में यह 150 किलोमीटर तक चल सकती है।
बस की अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
इस बस की लागत 1.50 करोड़ रुपये से 3.50 करोड़ रुपये के बीच होगी।
सर्किट बसों का विनिर्माण कंपनी के स्वामित्व वाले सभी सातों विनिर्माण इकाइयों में हो सकता है।
यह वाहन भारत में ईंधन के आयात पर आने वाले आठ लाख करोड़ के बिल को कम करने की सरकारी पहल में मददगार साबित हो सकता है।
यह आसान, मास-मार्केट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे परिचालक मामूली परिचालन एवं मेंटनेंस खर्च पर शहर के ग्राहकों को सेवा उपलब्ध करा सकते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:बस